साप्ताहिक राशिफल (8 सितंबर से 14 सितंबर 2020): जानें कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह, किन मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना, इन उपायों से होगा लाभ

By गुणातीत ओझा | Published: September 8, 2020 03:44 PM2020-09-08T15:44:31+5:302020-09-08T15:44:31+5:30

weekly horoscope 8 to 14 september 2020 know prediction of your zodiac signs weekly horoscope jaane 8 sitambar se 14 sitambar ka saptahik rashifal | साप्ताहिक राशिफल (8 सितंबर से 14 सितंबर 2020): जानें कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह, किन मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना, इन उपायों से होगा लाभ

जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।

Mesh Saptahik Rashifal - मेष साप्ताहिक राशिफल

चंद्रमा का गोचर इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ भाव में होगा। इसके चलते मेष राशि के जातक खुद का आंकलन करने में असफल हो सकते हैं। आप कोई भी फैसला ले पाने में हिचकिचाएंगे। इस राशि के जातक कार्य क्षेत्र में सुकून महसूस करेंगे और उन्हें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सामाज में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में खुशी लाने के लिए आप भरपूर कोशिश करेंगे। अधिक खर्च आपको आर्थिक तंगी की ओर ले जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में प्रेम या वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

उपाय- प्रतिदिन सूर्योदय के समय घर में दीया जलाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें।

Vrishabha Saptahik Rashifal - वृष साप्ताहिक राशिफल

चंद्रमा का गोचर इस सप्ताह वृष राशि के द्वादश, प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाव में रहेगा। आपकी सोचने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विदेश जानें की इच्छा रखने वालों अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साहस और पराक्रम के दम पर आप किसी भी विपरीत परिस्थिति से आसानी से पार पा लेंगे।

उपाय- प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के एकादश, द्वादश, प्रथम और द्वितीय भाव में इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर होगा। आर्थिक क्षेत्र में सुधार हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरशिप में काम करने वाले कारोबारियों को साथी के साथ कुछ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। मतभेदों को दूर करने के लिए आपको खुलकर अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। माता-पिता आप से खुश रहेंगे। आप कई अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी न किसी वजह से आपके कामों में देरी आ सकती है। आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए बहुत सारे कामों को इस दौरान करने से बचें। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्वभाव पर काबू नहीं रख पाए तो पारिवारिक जीवन में असंतुलन बन सकता है।

उपाय- अनुशासित रहें और बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें।

Karka Saptahik Rashifal - कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके दशम, एकादश, द्वादश और प्रथम भाव में होगा। कार्य क्षेत्र में इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी पाने के इच्छुक जातकों को अच्छी सलाह मिल सकती है। इस दौरान भावनात्मक रूप से भी आप बहुत अच्छे रहेंगे ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए आप आगे आ सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। अत्यधिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। गलत संगति से बचकर रहने की जरूरत है। आपके स्वभाव में खिन्नता आ सकती है। आपको संतुलित जीवन जीने की जरूरत है। आपके पास जो साधन हैं उनका सही से उपयोग करेंगे तो कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं।

उपाय- चाँदी का छोटा सा सिक्का अपने पास रहें शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Singh Saptahik Rashifal - सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके नवम, दशम, एकादश और द्वादश भाव में होगा। आप में धर्म और अध्यात्म को जानने की इच्छा जागृत हो सकती है। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिता के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी पेशा हैं तो आप के सहकर्मियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। धन लाभ की संभावना बन रही है। सप्ताह के अंत में चंद्र देव आपके द्वादश भाव में गोचर कर जाएंगे इस दौरान आपको निवेश करने से बचना चाहिए और यदि निवेश करना जरूरी हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Kanya Saptahik Rashifal - कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चंद्र देव आपके अष्टम, नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर करेंगे। आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। बेवजह की बातों को लेकर वाद-विवाद की स्थिति में भी आप पड़ सकते हैं। आप आध्यात्मिक विषयों में रुचि ले सकते हैं। परिवार के लोगों के प्रति आपकी जो जिम्मेदारी है उसको आप इस दौरान समझेंगे और उन जिम्मेदारियों को पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। इस राशि के शिक्षार्थियों को अपने गुरुजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में ज़बरदस्त परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपके सीनियर आपके काम को देखेंगे और उससे प्रभावित भी होंगे। पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण आप अपने लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। 

उपाय- बुध बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चंद्र-देव आपके सप्तम, अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहद अनुकूल रह सकती है। पारिवारिक लड़ाई-झगड़े खत्म हो सकते हैं जिससे आप मानसिक रूप से स्वस्थ हो जाएंगे। विवाहित जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आने की पूरी संभावना है। कारोबारियों को अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको मानसिक रूप से खुद को फिट करने के लिए योग ध्यान आदि का सहारा लेना पड़ सकता है। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। पदोन्नति होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा।

उपाय- दस साल से छोटी कन्याओं को कोई उपहार दें।

Vrishchika Saptahik Rashifal - वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहतरीन रह सकती है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होने की पूरी संभावना है। आपके विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी इस राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आप सचेत रहेंगे और खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया बिज़नेस शुरु करने के बारे में विचार बना सकते हैं। बेवजह की चिंताओं से बचने के लिए आपको योग-ध्यान आदि का सहारा लेना चाहिए। आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे फल प्राप्त होंगे। पिता के साथ मिलकर घर की स्थिति को सुधारने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करे।

Dhanu Saptahik Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल

विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा सा चुनौती पूर्ण रह सकता है आपको कुछ विषयों को समझने में दिक्कतें आ सकती हैं। विवाहित जातकों को संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। बीमारियों से बचे रहने के लिए और अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए अच्छा भोजन करें और योग आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नौकरी पेशा लोगों और कारोबारियों को इस समय अपने करियर से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लेने की जरूरत है, बिना किसी को बताए कोई भी फैसला इस दौरान ना लें। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। बेवजह कि चिंताएं आपको घेर सकती हैं, इन चिंताओं से दूर रहने के लिए आपको जरूरी कामों में खुद को व्यस्त रखना चाहिए।

उपाय- गुरुजनों का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

Makara Saptahik Rashifal - मकर साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहेगा। माता के साथ समय बिताने का आपको अच्छा मौका मिल सकता है। यदि माता और आपके जीवनसाथी के बीच कोई मनमुटाव था तो वह भी इस दौरान आप दूर कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष की बात की जाए तो सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च करने की वजह से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में सोच समझकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमाल की होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में भी अच्छे बदलाव होने की संभावना है।

उपाय- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।

Kumbha Saptahik Rashifal - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

आप एक योद्धा की तरह इस समय उभर सकते हैं और जीवन की हर परेशानी को हल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव करने के लिए आप आगे बढ़ेंगे। छोटे भाई-बहनों का इस दौरान आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर के किसी क़रीबी की आप आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले आपको अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर घर के लोगों के बीच तू-तू मैं-मैं हो सकती है। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। आप अपने बुद्धि कौशल से कार्यक्षेत्र और कारोबार में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहने की पूरी संभावना है। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रह सकता है।

उपाय- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों का तेल दान करें।

Meen Saptahik Rashifal - मीन साप्ताहिक राशिफल

सामाजिक स्तर पर आप बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके वाणी कौशल से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इस राशि के जो जातक राजनीति के क्षेत्र में हैं वह अपनी बातों से लोगों को अपनी ओर मोड़ने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते नजर आएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर घर के लोगों के बीच बहस हो सकती है। ऐसे में एक समझदार शख्स की तरह आपको सबको साथ में बैठा कर बातचीत करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र या कारोबार में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपके छोटे भाई-बहनों में से कोई आपको जरूरी सलाह दे सकता है। मां के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में आप भविष्य को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाते नजर आ सकते हैं।

उपाय- पीली वस्तुओं का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Web Title: weekly horoscope 8 to 14 september 2020 know prediction of your zodiac signs weekly horoscope jaane 8 sitambar se 14 sitambar ka saptahik rashifal

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे