विवाह मुहूर्त 2022: नवंबर से बजेंगी शादी की शहनाइयां, विवाह के लिए सिर्फ 4 मुहूर्त, दिसंबर में 5

By रुस्तम राणा | Published: October 31, 2022 04:12 PM2022-10-31T16:12:06+5:302022-10-31T16:12:06+5:30

देवउठनी एकादशी के दिन से शादी ब्याह जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन (देवउठनी एकादशी) सूर्य की स्थिति शुभ नहीं है।

Vivah Muhurta 2022: Wedding bells will ring from November, only 4 Muhurtas for marriage, 5 in December | विवाह मुहूर्त 2022: नवंबर से बजेंगी शादी की शहनाइयां, विवाह के लिए सिर्फ 4 मुहूर्त, दिसंबर में 5

विवाह मुहूर्त 2022: नवंबर से बजेंगी शादी की शहनाइयां, विवाह के लिए सिर्फ 4 मुहूर्त, दिसंबर में 5

Vivah Muhurta 2022 November: देवउठनी एकादशी इस साल 4 नवंबर, शुक्रवार को है। इस बार प्रबोधिनी एकादशी पर विवाह मुहूर्त नहीं है। हालांकि तुलसी विवाह का आयोजन 5 नवंबर, शनिवार को किया जाएगा। देवउठनी एकादशी के दिन से शादी ब्याह जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन (देवउठनी एकादशी) सूर्य की स्थिति शुभ नहीं है। सूर्य देव वृश्चिक राशि में नहीं होंगे। जिस कारण विवाह के लिए यह मुहूर्त शुभ नहीं है। नवंबर 2022 से शादियों का सीजन प्रारंभ हो जाएगा। इस साल के ग्यारहवें माह में विवाह के लिए 4 शुभ मुहूर्त हैं। जबकि अगले महीने दिसंबर में 5 शुभ मुहूर्त हैं। 

शादी मुहूर्त नवंबर, 2022 

21 नवंबर 2022, सोमवार
24 नवंबर 2022, गुरुवार
25 नवंबर 2022, शुक्रवार
27 नवंबर 2022, रविवार

शादी मुहूर्त, दिसंबर 2022

2 दिसंबर 2022, शुक्रवार
7 दिसंबर 2022, बुधवार
8 दिसंबर 2022, गुरुवार
9 दिसंबर 2022, शुक्रवार
14 दिसंबर 2022, बुधवार 

देवउठनी एकादशी के दिन चार माह की निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

हिन्दू धर्म में देवउठनी एकादशी बेहद महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। कहते हैं इसी दिन से चतुर्मास का अंत माना जाता है और शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाते हैं। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव उठनी एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों में इसे प्रबोधिनी या फिर देव उत्थानी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के निद्रा काल से जागते हैं और पुनः सृष्टि के पालन का कार्यभार संभालते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु जी सच्चे मन से आराधना करने से स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। 

नवंबर में तुलसी विवाह का आयोजन

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जाता है। इस दिन तुलसी को दुलहन की तरह सजाया जाता है। संपूर्ण शृंगार किया जाता है, फिर विधि-विधान से भगवान शालिग्राम के साथ उनका विवाह किया जाता है। विवाह के लिए तुलसी विवाह का दिन सर्वोत्तम दिन माना जाता है। 

Web Title: Vivah Muhurta 2022: Wedding bells will ring from November, only 4 Muhurtas for marriage, 5 in December

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे