लाइव न्यूज़ :

Vinayaka Chaturthi 2019: कब है विनायक चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और गणेश पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: November 28, 2019 11:57 IST

शनिवार के दिन पड़ने वाली इस चतुर्थी के दिन पूरे विधि से गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। अगहन माह के शुक्ल पक्ष को पड़ रही इस चतुर्थी पर आप चाहे तो उपवास भी रख सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगणेश भगवान को हिन्दू धर्म का प्रथम पूजनीय माना जाता है।शनिवार के दिन पड़ने वाली इस चतुर्थी के दिन पूरे विधि से गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है।

हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय बताया जाता है। किसी भी पूजा-पाठ या शुभ काम की शुरुआत बिना गणेश जी की पूजा के शुभ नहीं बताया जाता। हर महीने भगवान गणेश की पड़ने वाली विनायक चतुर्थी के दिन पूरे विधि-विधान से गणपति की पूजा की जाती है। सिर्फ यही नहीं कुछ भक्त तो भगवान गणेश की विनायक चतुर्थी पर व्रत भी करते हैं।

नवंबर के इस महीने में 30 तारीख को विनायक चतुर्थी पड़ रही है। शनिवार के दिन पड़ने वाली इस चतुर्थी के दिन पूरे विधि से गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। अगहन माह के शुक्ल पक्ष को पड़ रही इस चतुर्थी पर आप चाहे तो उपवास भी रख सकते हैं। 

विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

विनायक चतुर्थी तिथि - 30 नवंबरचुतर्थी तिथि प्रारंभ - 05:40 PM (29 नवंबर)चतुर्थी तिथि समाप्त - 06:05 PM (30 नवंबर)शुभ मुहूर्त - 11:20 AM से 01:33 PM

विनायक चतुर्थी की पूजा विधि

1. विनायकी चतुर्थी व्रत वाले दिन सुबह उठकर नहा-धो लें। 2. कोशिश करें कि इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें।3. इसके बाद पूजा घर की साफ-सफाई करें। 4. गणेश भगवान की पूजा पूरे विधि-विधान से करें। 

5. अपनी सामर्थ्य के हिसाब से आप गणेश भगवान की चांदी, मिट्टी, पीतल सोने या तांबे की मूर्ती स्थापित करें।6. नारंगी रंग का सिन्दूर दूर्वा घास के साथ गणेश भगवान को चढ़ाएं।7. पूजा करते वक्त गणेश भगवान के मंत्र- 'ॐ गं गणपतयै नम:' का पाठ करें और 21 दूर्वा चढ़ाएं।

 

टॅग्स :भगवान गणेशपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल