लाइव न्यूज़ :

Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पर जरूर करें ये आसान उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

By रुस्तम राणा | Updated: March 4, 2024 15:12 IST

Vijaya Ekadashi 2024: इस साल 6 मार्च, बुधवार को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है।

Open in App

Vijaya Ekadashi 2024 Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल 6 मार्च, बुधवार को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा कुछ उपाय करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट खत्म हो जाते हैं। साथ ही इस दिन दान का करने के सबसे बड़ा महत्व होता है। विजया एकादशी पर किया गया दान महादान माना जाता है।  

भगवान विष्णु जी के मंत्रों का करें जाप 

विजया एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें और पूजा के बाद जगत के पालनहार को प्रसाद का भोग लगाएं। अगर व्रत कर रहे हैं तो इस दिन घर में लहसुन, प्याज का इस्तेमाल ना होने दें, बल्कि पूरे दिन केवल फलाहार का सेवन करें। 

विष्णु जी को करें तुलसी माला अर्पित

इस दिन विष्णु जी को तुलसी की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान विष्णु को कमल का फूल प्रिय है, इसदिन मंदिर जा कर भगवान कृष्ण या भगवान राम की मूर्ति पर कमल का फूल चढ़ाएं।

रात्रि में जागरण में श्री हरि के नाम के गाएं भजन 

एकादशी पर रात्रि में जागरण में श्री हरि के नाम के भजन करें। द्वादशी के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करें। व्रत करने वालों के लिए यह जरूरी है, तब जाकर व्रत का फल प्राप्त होता है। 

विजया दशमी पर इन चीजों का करें दान

विजया एकादशी के दिन ​किसी ब्राह्मण या गरीब को अन्न, मिठाई, फल, वस्त्र, पुस्तक आदि का दान कर सकते हैं।विजया एकादशी पर किसी असहाय को चावल, कपड़े, पैसे का दान करना भी बेहद शुभ होता है। विजया एकादशी पर जो भी व्यक्ति किसी गरीब, जरूरतमंद या पंडित को कपड़े दान करता है। उसे मान सम्मान की प्राप्ति होती है

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले दान करते समय अपनी भावनाओं को काबू में रखें।भगवान का धन्यवाद करें कि उसने आपको इस योग्य बनाया है।किसी को भी शराब, मांस या लहसुन प्याज का दान नहीं देना चाहिए। 

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग