Vastu Tips: आपके घर में भी उत्तर दिशा में बना है बाथरूम? बड़ा वास्तु दोष है ये, जानिए इसे दूर करने के उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 26, 2021 02:18 PM2021-02-26T14:18:38+5:302021-02-26T14:19:04+5:30

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में टॉयलट या बाथरूम नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा के स्वामी कुबेर हैं। ऐसे में यहां बाथरूम बनाने से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

Vastu Tips: why Toilets should not made in North direction of house | Vastu Tips: आपके घर में भी उत्तर दिशा में बना है बाथरूम? बड़ा वास्तु दोष है ये, जानिए इसे दूर करने के उपाय

Vastu Tips: घर में उत्तर दिशा में नहीं बनाना चाहिए बाथरूम (फोटो-पिक्साबे)

Highlightsवास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा में बाथरूम या टॉयलट नहीं बनाना चाहिएघर में अगर ऐसा वास्तु दोष हो तो लक्ष्मी जी का वास नहीं होता और दरिद्रता पांव पसारने लगती हैऐसे वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ आसान उपाय है, जिन्हें अपनाया जा सकता है

अपना घर हर किसी का सपना होता है। आज की तारीख में घर बनाने के अलावा बड़े शहरों में तो फ्लैट्स खरीदने का भी खूब प्रचलन है। अच्छी रंगाई-पुताई और साज-सज्जा देखकर हर कोई घर खरीदने के लिए तैयार हो जाता है। कई बार लेकिन हमारी नजर घर के वास्तु पर नहीं जा पाती है या फिर हम देखकर भी इसे अनदेखा कर देते हैं।

हालांकि, वास्तु के जानकारों के अनुसार ऐसी बातों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। घर बनाने समय वास्तु के हिसाब से नक्शे तैयार कराने चाहिए। वहीं अगर आपने कोई घर खरीदा है तो उसमें भी कुछ उपायों का इस्तेमाल कर आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। ऐसा ही एक वास्तु दोष घर में उत्तर दिशा में टॉयलट या बाथरूम का बना होना भी है।

वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में बाथरूम होना शुभ नहीं

उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर माने गए हैं। इसलिए वास्तु के अनुसार इस दिशा में कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में बाथरूम या टॉयलट के रहने से घर में लक्ष्मी जी का वास नहीं होता और दरिद्रता पांव पसारने लगती है। स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है।

साथ ही जीवन स्वच्छ और उन्मुक्त भरा नहीं रह पाता और छोटी-मोटी परेशानियां अक्सर आती रहती हैं। अगर धन आता भी है तो उसका सदुपयोग आप नहीं कर पाते। घर में बीमारियों का डेरा जमने लगता है। भय का वातावरण बनता है। ऐसे में आप जीवन का आनंद नहीं ले पाते हैं।

वास्तु टिप्स: उत्तर में है बाथरूम तो फिर वास्तु दोष कैसे दूर करें

आपके घर में अगर उत्तर दिशा में बाथरूम है तो कोशिश होनी चाहिए कि इसका जगह बदला जाए। अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो भी कुछ उपाय हैं, जिसके इस्तेमाल से कुछ राहत मिल सकती है और वास्तु दोष को कम किया जा सकता है।

एक तरीका तो ये है कि अगर उत्तर दिशा में बाथरूम है तो शौचालय के शोक पिट को उत्तर पश्चिम की ओर खिसका देना चाहिए। शौचालय की दीवार में काला रंग लगाए और कोशिश करें कि रात में 11 से एक बजे के बीच इसका इस्तेमाल नहीं करे। 

इसके अलावा एक उपाय आप और कर सकते हैं। कांच की कटोरी में डेले वाला नमक भरकर बाथरूम में किसी कोने में रख दें। इसे नमक को हर सप्ताह बदलते भी रहे। ऐसा करने से बहुत हद तक राहत मिल सकती है।

Web Title: Vastu Tips: why Toilets should not made in North direction of house

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे