लाइव न्यूज़ :

14 फरवरी 2021, लव राशिफल: आज वैलेंटाइन डे पर प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2021 07:57 IST

14 February, Love Rashifal: ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन को लेकर भविष्यवाणी क्या कह रही है, आप इसे जान सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेष जातकों के लिए अच्छा दिन, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, विवाद से बचेंकन्या जातक लव लाइफ में रिश्तों को लेकर ज्यादा पोजेसिव रहेंगे, संयम बरतने की जरूरतमकर राशि के शादीशुदा जातकों को गृहस्थ जीवन में विवाद से आज बचने की जरूरत

मेष: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और दिन अच्छा रहने वाला है। किसी विवाद से बचें। गृहस्थ जीवन के लिए भी दिन मजबूत है। आपसी समझ से बेहतर फैसले ले सकेंगे।

वृषभ: गृहस्थ लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मन में किसी गलतफहमी को जगह नहीं दें। इससे आपकी लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं और विवाद हो सकता है।

मिथुन: शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को खुशी देंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमी-प्रेमिका में संबंध और मजबूत होंगे।

कर्क: प्रेमी-प्रेमिका के लिए जीवन को लेकर आशान्वित रहने की जरूरत है। दिन सामान्य रहने वाला है। शादी-शुदा जोड़ों के लिए दिन सामान्य है।

सिंह: प्रेम संबंधों में गिरफ्तार लोगों के लिए दिन बेहद रोमांचक रह सकता है। अपने प्रिय का दिल जीतने के लिए सारे जतन करेंगे। खुशमिजाज रहेंगे। शादी-शुदा लोगों के लिए भी गृहस्थ जीवन अच्छा गुजरने वाला है।

कन्या: लव लाइफ में रिश्तों को लेकर ज्यादा पोजेसिव रहेंगे। इसका दायरा सीमित रखें। बहुत ज्यादा कोशिश या ध्यान रखने की आदत से रिश्तों में विवाद की आशंका बनती है। संयम रखें। शादी-शुदा लोगों के लिए दिन सामान्य है। 

तुला: गृहस्थ जीवन में तनाव की समाप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सामान्य है। शांति से काम लें।

वृश्चिक: लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए दिन मजेदार रहने वाला है। खुशियों के बीच दिन व्यतीत होगा और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आपसी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।

धनु: प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है। इस मौके को और खूबसूरत बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन के लिए दिन शानदार रहने वाला है। प्यार के बीच दिन कटेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: गृहस्थ जीवन में कुछ विवाद की आशंका है। पुरानी बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ: दिन खूबसूरत रहने वाला है। लंबे समय से जारी प्रयासों के बाद सकारात्मक जवाब आज सकता है। संबंध प्रगाढ़ होंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ झगड़े-विवाद की आशंका है।

मीन: दिन सामान्य रहने वाला है। अपने जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका के साथ एक अच्छा दिन व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पुराने विषयों पर चर्चा से बचें।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेआज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना