लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवीः नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये क्यूआरटी तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2020 17:44 IST

माता वैष्णो देवी की गुफा में दर्शन के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के वास्ते संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) की तैनाती की गयी है जिसमें पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि त्योहार के मद्देनजर गुफा के आसपास सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की गयी।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गहन चर्चा की गई।

जम्मू। आसन्न नवरात्र त्योहार के दौरान जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी की गुफा में दर्शन के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के वास्ते संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) की तैनाती की गयी है जिसमें पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि क्यूआरटी तैनात करने का निर्णय उधमपुर—रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार की अध्यक्षता में हुयी बैठक में लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह बैठक कटरा में मंगलवार को हुयी। उन्होंने बताया कि आगामी शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर गुफा के आसपास सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की गयी। अधिकारियों ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रश्मि वजीर को गुफा से लेकर कटरा शहर, इसके बाहरी इलाके तथा आसपास की गयी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गयी।

उन्होंने कहा, ''त्योहार के दौरान विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गहन चर्चा की गई।'' बैठक में मौजूद अधिकारियों को अन्य एजेंसियों एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर, परस्पर समन्वय से काम करने के लिये कहा गया है। अपने संबोधन में उप महानिरीक्षक ने कोविड—19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने, खास तौर से सामाजिक मेल जोल की दूरी के नियमों के पालन पर जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के मौसम के दौरान बेहतर समन्वय के लिए आयोजकों और मंदिर के प्रबंधन के साथ चर्चा करने के लिये भी कहा।

टॅग्स :नवरात्रिवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल