लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह खोले गए, कोरोना लॉकडाउन के कारण भक्तों को दर्शन की अनुमति नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2020 08:15 IST

केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी 29 अप्रैल की सुबह 6.10 बजे खोल दिए गए। हालांकि, लॉकडाउन के कारण आम श्रद्धालु अभी दर्शन नहीं कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ धाम के कपाट खोले गए, सुबह छह बजकर 10 मिनट पर खोले गए कपाटपहले तिथि बढ़ाने को लेकर भी काफी चर्चा चल रही थी, बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख बढ़ाई गई है

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ के कपाट सर्दी के मौसम में छह महीने तक बंद रहने के बाद 29 अप्रैल को खोल दिए गए। मंदिर के कपाट सुबह छह बजकर 10 मिनट पर खोले गए। हालांकि, कोरोना की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। 

इससे पहले कोरोना वायरस संकट के चलते बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 15 दिन आगे बढ़ाये जाने के बाद केदारनाथ मंदिर खुलने की तिथि के भी आगे बढाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। हालांकि, पिछले हफ्ते ये साफ कर दिया गया था कि केदारनाथ मंदिर के कपाट तय समय से ही खुलेंगे। 

वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट पहले 30 अप्रैल को खुलने थे लेकिन सोमवार को उसे खोलने के लिये 15 मई का नया मुहूर्त निकाला गया। बता दें कि रूद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र धाम के कपाट खोले जाने की तिथि और समय का शुभ मुहूर्त फरवरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर उखीमठ के ओमकारेश्वर मंदिर में निकाला गया था। शीतकालीन प्रवास के दौरान ओमकारेश्वर मंदिर में ही भगवान शिव की पूजा अर्चना होती है। वहीं, 29 जनवरी को बसंत पंचमी पर बदरीनाथ के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया था। 

गढ़वाल हिमालय के चार धाम के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट सर्दियों के मौसम में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में बंद कर दिये जाते हैं जो अगले साल दोबारा अप्रैल-मई में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाते हैं। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट जहां हर साल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाते हैं वहीं केदारनाथ तथा बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला जाता है।

टॅग्स :केदारनाथभगवान शिवकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल