लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज बुधवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़िए 4 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 07:03 IST

मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज उन्नति का योग है। परिवार और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ का योग है। जानिए, क्या कहता है दूसरी राशियों का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्दे4 सितंबर का राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभवृश्चिक राशि के जातकों को आकस्मिक खर्चा आज परेशान कर सकता है

मेष

आज आपके जीवन में कोई नया शख्स आ सकता है जिसकी बदौलत आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विदेश में व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में कोई नई शुरुआत करने के लिए भी दिन अच्छा है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए व्यस्त और चिंतित करने वाला है। कार्यों में बाधा आएगी और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी तनाव की आशंका है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए धैर्य से काम लें।

मिथुन

आज आपकी रूचि खेलों और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में होगी। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। सीनियर अधिकारी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

कर्क

आज कोई बड़ी सफलता या उपलब्धि आप हासिल कर सकते हैं। खासकर नौकरीपेशा या किसी व्यवसाय से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। घरवालों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए व्यवहार पर संयम रखें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। धन का खर्च अधिक होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

सिंह

आर्थिक चुनौतियां आज आपको परेशान करेंगी। बेहतर है कि जेब पर ध्यान दें। विपरित लिंगिय आकर्षण तीव्र रहेगा। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अपनी वाणी से दूसरों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। प्रेम संबंधित रिश्तों में सुधार आयेगा और प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

तुला

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा लेकिन व्यस्त रहने वाला है। अतिरिक्त काम का बोझ होगा। परिवार और अपने काम में आपको संतुलन बनाने की जरूरत है। साथ ही आपका आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ होगा।

वृश्चिक

आज आकस्मिक खर्चे आपको परेशान करेंगे। वैसे यह खर्त परिवार या दोस्तों के ऊपर हो सकते हैं। घर में किसी बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के दौरान वाहन चलाने के समय सतर्क रहें। दुर्घटना से बचे।

धनु

किसी लंबे बिजनेस दौरे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष अनुभव करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं और विवाह की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

मकर

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज उन्नति का योग है। परिवार और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ का योग है। पुराने दिये कर्ज भी वापस आ सकते हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। दिन के उतर्राध में पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण है। प्रतिद्वंद्वियों के साथ वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। आलस का अनुभव होगा। ऑफिस में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन

नौकरी पेशा जातक को तरक्की प्राप्त हो सकता है। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्याक्षेत्र से जुड़े जातक के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स