लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: किसे होगा धन लाभ और कैसी होगी आपकी लव लाइफ, पढ़ें 3 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 07:08 IST

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को खराब स्वास्थ्य आज परेशान कर सकता है। व्यापार के लिए दिन लाभदायी है। कुछ नया काम करने के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़िए, 3 सितंबर, 2019 का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक सफलता से मिलेगी खुशीवृश्चिक राशि के जातक अपने स्वभाव से उग्रता को आज दूर रखें, साथ ही वाणी पर संयम रखें

मेष

आज आपके सामने कोई बड़ा मौका आता है तो इसे गंवाना ठीक नहीं होगा। इस परिस्थिति के लिए खुद को तैयार रखें। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा और आप उस पर गर्व महसूस करेंगे। परिवार में अपने बड़ों का ख्याल रखें। उनका स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

वृषभ

खराब स्वास्थ्य आज आपको परेशान कर सकता है। व्यापार के लिए दिन लाभदायी है। कुछ नया काम करने के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति का योग है। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। हालांकि, आपको ज्यादा पसीना बहाना होगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रस्ताव में सफलता का योग है। आपकी कोशिश रंग लायेगी।

मिथुन

आज आपकी मुलाकात किसी नये शख्स से होगी जिसकी अहमियत आपके जीवन में अहम होने जा रही है। दिन व्यस्त लेकिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वाद-विवाद और किसी दूसरे की निजी समस्याओं से खुद को दूर रखिये। अपयश मिल सकता है। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

कर्क

आपके प्रतिद्वंद्वी आज पीछे छूटेंगे। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और यश होगा। सीनियर अधिकारी आपकी मेहनत से खुश होंगे। आप अपनी बातों को भी प्रभावशाली तरीके से रखने में कामयाब रहेंग। व्यापार में भी धन लाभ का योग है। पुराने दिये हुए कर्ज वापस मिलेंगे। छात्रों के लिए भी दिन शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

सिंह

आर्थिक सफलता आज आपको खुश करेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही समय के साथ आप अपने कार्य को खत्म करने में भी सफल रहेंगे। दिन के उतर्राध में उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें।

कन्या

परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। अपनी मधुर वणी से लोगों को प्रभानित करने में आप कामयाब होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। धन खर्च को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज मुश्किल वक्त होगा। कोई प्रयास आप लंबे समय से कर रहे थे, उसमें निराशा मिल सकती है।

तुला

भविष्य की आर्थिक योजना को लेकर आज आप गंभीरता से विचार करेंगे। कला के क्षेत्र से अगर आप जुड़े हैं तो दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन में धन का खर्च होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। 

वृश्चिक

आज स्वभाव में उग्रता को खुद से दूर रखें। संयम बरतें और वाणी पर विराम रखने की जरूरत है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहें। शल्य-चिकित्सा को आज के लिए संभव हो टाल दें। लव लाइफ को लेकर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। संयम से काम लें और अपने पार्टनर की नाराजगी को समझने की कोशिश करें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

धनु

आपका आज का लाभदायी रहने वाला है। आर्थिक समेत सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार के लिहाज से भी लाभ का दिन है। परिवारिक सुख मिलेगा। अगर आप विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। गहरे जल से आज दूर रहें।

मकर

आज व्यापार संबंधी कार्यों में लाभ होगा। सरकारी कार्य भी आराम से और बिना किसी बाधा के निपटा सकेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संतान के बारे में सुखद समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ

पुराना संपत्ति विवाद आज आपको परेशान करेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। उत्साह की कमी रहेगी। विदेश से संबंधित जातक को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

मीन

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त होने वाला है। काम के सिलसिले में कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च की भी आशंका है। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारी या अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए उनकी नजरों से दूर रहे। प्रेम-प्रस्ताव में सफलता मिलेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स