आज का राशिफल: चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन, जानिए कैसा होगा आपका ये दिन, पढ़ें 28 मार्च का राशिफल

By निखिल वर्मा | Published: March 28, 2020 06:42 AM2020-03-28T06:42:00+5:302020-03-28T06:42:00+5:30

ज्योतिषशास्त्र में राशियों का महत्वपूर्ण स्थान है। कुल 12 राशि होती हैं। जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। हमारी राशि नौ ग्रह और नक्षत्रों से प्रभावित होती रहती है। इसलिए हर दिन अलग-अलग राशि वाले लोगों के लिए भविष्य, सफलता, दोष, दिक्कत को लेकर अलग-अलग निर्देश या बातें सामने आती हैं। 

todays horoscope aaj ka rashifal 28th March 2020 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | आज का राशिफल: चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन, जानिए कैसा होगा आपका ये दिन, पढ़ें 28 मार्च का राशिफल

राशिफल 28 मार्च 2020 (फाइल फोटो)

Highlightsआज चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है, इसका प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा.आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ है, वो नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं.

जानें 28 मार्च का राशिफल

मेष

सुबह से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। घर पर अतिथियों के आने की संभावना है। मित्रों और सगे-संबंधियों से मिलकर प्रसन्नता होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृषभ

कोई भी कदम से उठाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी से साथ वाद-विवाद में ना उलझें। तबीयत खराब हो सकती है। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

मिथुन

सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी की खोज में होंगे तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।

कर्क

नौकरी-व्यवसाय में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

आलस और थकान से आपके कार्य प्रभावित होंगे। नौकरी में अंसतोष प्रगति में बाधक बनेगा। क्रोध को वश में रखें। धार्मिक कार्य करें और मां दुर्गा की पूजा से मन को शांति मिलेगी।

कन्या

संपत्ति विवाद से जुड़ा डर आज आपको परेशान करेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। संयम से और सोच-समझकर अपने कदम बढ़ाएं। घर में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। 

तुला

व्यापार में आपने जो भी नई शुरुआत की है, उसमें और मेहनत की जरूर है। सफलता के योग हैं लेकिन इसके लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। घर के लिए नये सामान आदि खरीद सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

आपके सामने एक और शुभ और आनंद-उल्लास से भरा दिन है। स्फूर्ति का अनुभव करेंगे और काम में मन लगेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी। 

धनु

आज आपके लिए संयम के साथ बैठकर आगे की योजनाओं पर विचार करने का दिन है। रूके हुए काम पूरे करेंगे। समस्याएं दूर होंगी। पेट से जुड़ी बीमारियों की समस्या रहेगी। संतान के प्रति चिंता बनी रहेगी। 

मकर 

आज काम की अतिरिक्त बोझ आपको थकाने वाला है। परिवारजनों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिता का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा। 

कुंभ

शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी आनंद से भरा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। 

मीन

दूर के किसी रिश्तेदार की ओर से आई बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखने की कोशिश करें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 28th March 2020 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे