लाइव न्यूज़ :

15 जुलाई 2019, राशिफल: आज सप्ताह का पहला दिन सोमवार कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2019 07:14 IST

धनु राशि के जातक को आज अपने प्रतिद्वंद्वी से बचने की जरूरत है। वे आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बॉस या सीनियर अधिकारी की नजरों में आने से बचें।

Open in App

मेष 

आज आपकी रूचि काम से दूर घूमने-फिरने में होगी। परिवारजनों से घनिष्टता बढेगी। पढ़ाई में रूचि रहेगी। विवाह से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभवाना है। पत्नी की जरूरतों का ख्याल रखें। दिन अच्छा गुजरेगा।

वृषभ

आज माता-पिता के साथ विवाद होने की आशंका है। आपको इस मामले में ज्यादा संयम बरतने की जरूरत है। विशेषतौर पर वाणी पर संयम रखें। कार्यस्थल पर आप अपने भाव और व्यवहार को लेकर ज्यादा आक्रामक होंगे। आज ज्यादा खर्च का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कष्ट दे सकता है।

मिथुन

आज आपको अत्यधिक भावुकता से खुद को बचाये रखने की जरूरत है। इस पर काबू रखें। परिवार से जुड़ी कोई बात तनाव दे सकती है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा गुजरेगा। आप सफलतापूर्वक अपने कार्यों को खत्म करने में कामयाब होंगे। व्यापार में लाभ का योगा है। कोई पुराना कर्ज वापस आ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

कर्क- आज आपकी गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तौर पर भी आप शांति अनुभव करेंगे। प्रतिद्वंद्वीयों पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज चुनौती वाला दिन है। कोई समाचार आपको निराश कर सकता है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कई मायनों में शुभ होने वाला है। कला संबंधी क्षेत्र से आप अगर जुड़े हैं तो यह दिन आपके लिए श्रेष्ठ है। वैवाहित संबंध मधुर बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। कोई दिल खुश कर देने वाला सरप्राइज मिल सकता है।शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। क्रोध पर संयम रखें। मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए चुनौती और बेहद व्यस्त रहने वाला है। मानसिक तनाव भी रहेगा। घर में कलह की संभावना है। वैवाहिक संबंध में तनाव होगा। संपत्ति से जुड़ी चिंता आपको परेशान करेगी। वरिष्ठजनों और खासकर ससुरालवालों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन ठीक-ठाक गुजरेगा।

तुला

आज सोच-समझकर अपने पैसों को खर्च करने और पैसा का महत्व समझने की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। विद्याक्षेत्र में प्रयास से सफलता मिलेगी। पाचनतंत्र से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है।

वृश्चिक

आपका करियर ग्राफ आगे बढ़ रहा है। आज इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र में कलह की आशंका है। वैचारिक रुप से नकारात्मकता से खुद को बचाएं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। चिड़चिड़ापन आपके दिन को मुश्किल बना सकता है।

धनु

आज आपको अपने प्रतिद्वंद्वी से बचने की जरूरत है। वे आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बॉस या सीनियर अधिकारी की नजरों में आने से बचें। कुछ अहम और नाजुक फैसले भी आपको लेने पड़ सकते हैं। इसे लेकर आपको सावधान रहकर और सोच-विचारकर फैसला लेने की जरूरत है। 

मकर

आज आप उत्साह और उर्जा से भरपूर है। दिन खुशियों से भरपूर होगा। नई नौकरी की संभावना बन रही है। व्यासायिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन रहा है हालांकि, इस दौरान सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज आपके लिए दिन थकाने वाला है पर मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव से गुजरना पड़ सकता है। संपत्ति या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के लिए इसे टाल देना अच्छा है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। 

मीन

आज आप अपनी जिंदगी में बिखरे हुए कुछ हिस्सों को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। शाम जरूर अच्छी गुजरेगी और आप डेट पर जा सकते हैं। आपके अपने पार्टनर से नजदीकी और बढ़ेगी और आज की शाम आपके लिए यादगाह होने जा रही है। वैसे आर्थिक चुनौतियां आज आपके दरवाजे पर खड़ी हैं। बैंक अकाउंट से लेकर कर्जे, सब कुछ आपकी आज काफी दिमागी कसरत कराने वाले हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स