लाइव न्यूज़ :

मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल

By गुलनीत कौर | Updated: February 19, 2018 18:27 IST

हनुमान मंदिर जाएं तो केसरी रंग के वस्त्र पहनकर जाएं।

Open in App

मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। इसदिन हनुमान भक्त मंदिर जाकर या घर पर ही उनका पूजन कमर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। मान्यता है कि भक्त की भक्ति से खुश होकर हनुमान जी उसे बल, बुद्धि, साहस आदि प्रदान करते हैं।  कुछ लोग तो इसदिन व्रत भी करते हैं। लेकिन अगर व्रत ना करें तो कम से कम हनुमान मंदिर जाकर पवनपुत्र का आशीर्वाद जरूर प्राप्त करते हैं। तो अगर आप भी हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाते हैं तो शास्त्रों में दर्ज कुछ बातों का आपको विशेष ख्याल रखना चाहिए। 

- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं तो कभी भी खाली हाथ ना जाएं। भेंट स्वरूप हनुमान जी के लिए कुछ ना कुछ अवश्य लेकर जाएं। जैसे कि घी, केले, गुड़, लाल रंग के फूल, आदि वस्तुएं हनुमान जी को प्रिय हैं। 

- हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। पवनपुत्र हनुमान आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे। 

- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं तो श्रीरामचरितमानस का चौथा अध्याय 'सुंदरकांड' अवश्य पढ़ें। अगर पढ़ सकना संभव ना हो तो कथा सुन लें। 

- हनुमान मंदिर जाएं तो केसरी रंग के वस्त्र पहनकर जाएं।

- हनुमान जी को लाल सिन्दूर या लाल रंग का चोला चढ़ाएं।

- मंदिर से निकलने से पहले हनुमान जी के चरणों का सिन्दूर मस्तक पर लगाकर निकलें। 

- मंदिर से बाहर आकर जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा अवश्य दें। 

- संभव हो तो शाम 5 बजे के बाद हनुमान मंदिर जाएं।

टॅग्स :हनुमान जीहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग