Surya Grahan December 2020: 14 दिसंबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 5 बातों का रखें ध्यान

By अनुराग आनंद | Published: December 12, 2020 03:23 PM2020-12-12T15:23:39+5:302020-12-13T09:58:02+5:30

इन दो देशों के अलावा, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में भी 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण देखे जा सकेंगे।

Surya Grahan 2020: The last solar eclipse of the year will be on December 14, keep these 5 things in mind | Surya Grahan December 2020: 14 दिसंबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 5 बातों का रखें ध्यान

सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)

Highlightsग्रहण काल के दौरान खाना-पिना, शोर मचाना या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ आदि नहीं की जाती है।अब दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवम्बर दिन रविवार को लगा था। अब दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा।

भारत में यह सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 की शाम को 07:03 बजे शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति 14 दिसंबर 2020 की मध्यरात्रि यानि 15 दिसंबर 2020 की देर रात 12:23 बजे पर होगी। ये सूर्यग्रहण लगभग पांच घंटे का होगा।

भारत में नहीं दिखाई देगा साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण? 

यह ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर लग रहा है। यह इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वास्तव में, यह दुनिया के अधिकांश हिस्सों में दिखाई नहीं देगा और केवल चिली और अर्जेंटीना जैसे कई देश इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख पाएंगे।

इन दो देशों के अलावा, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में भी 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण देखे जा सकेंगे।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान 

- ग्रहण काल के दौरान खाना-पिना, शोर मचाना या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ आदि नहीं की जाती है।

- सूतक लगने के बाद से गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि ग्रहण काल के दौरान नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं, जिसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।

- ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर शुद्धिकरण करने की भी मान्यता है। ग्रहण काल के सूतक से पहले ही खाने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते रख देना चाहिए।

- साथ ही ग्रहण के समय भगवान का नाम, जाप और ध्यान करना चहिए। शास्‍त्रों में सूर्यग्रहण के वक्‍त सोने की भी मनाही होती है। 

- मान्यता है कि ग्रहण के वक्‍त जो व्‍यक्ति सोता है, उसके शरीर के रोग और बढ़ जाते हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर औप पूजा स्थान को बंद कर देना चहिए।  
  

Web Title: Surya Grahan 2020: The last solar eclipse of the year will be on December 14, keep these 5 things in mind

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे