लाइव न्यूज़ :

आठ वर्ष की उम्र होने पर बच्चे सांता क्लाज पर विश्वास करना बंद कर देते हैं: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 17, 2018 09:44 IST

ब्रिटेन की ‘यूनिवर्सिटी आफ एक्सेटर’ में मनोविज्ञान के प्रोफेसर क्रिस बोयल ने विश्व में लोगों से पूछा कि वह उन्हें बतायें कि उन्होंने सांता के बारे में अपना मन कैसे बदला है और यह पता चलने पर क्या उनका अपने अभिभावकों पर विश्वास प्रभावित हुआ कि सांता जैसे दिखते हैं वैसे हैं नहीं ।

Open in App

पूरी दुनिया में बच्चे आठ वर्ष की आयु के आसपास सांता क्लाज में विश्वास करना बंद कर देते हैं। यह बात एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में पता चली है जिसमें यह बात भी सामने आयी कि करीब 34 प्रतिशत वयस्क चाहते हैं कि वे अभी भी ‘फादर क्रिसमस’ में विश्वास करें।इस अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सांता क्लाज में कई बच्चे विश्वास नहीं करते लेकिन कई ऐसे युवा भी हैं जो यह दिखावा करते हैं कि वे सांता क्लाज में विश्वास करते हैं जबकि उन्हें पता है कि उसका कोई अस्तित्व नहीं है।

ब्रिटेन की ‘यूनिवर्सिटी आफ एक्सेटर’ में मनोविज्ञान के प्रोफेसर क्रिस बोयल ने विश्व में लोगों से पूछा कि वह उन्हें बतायें कि उन्होंने सांता के बारे में अपना मन कैसे बदला है और यह पता चलने पर क्या उनका अपने अभिभावकों पर विश्वास प्रभावित हुआ कि सांता जैसे दिखते हैं वैसे हैं नहीं ।

यह भी पढ़ें: ये है सांता का 'सीक्रेट', इसलिए क्रिसमस पर बनते हैं एक-दूसरे के 'सीक्रेट सांता'बोयल को ‘इ एक्सेटर सांता सर्वे’ पर पूरे विश्व से 1200 जवाब मिले। यह अपने तरह का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय अध्ययन था। जवाब देने वालों में अधिकतर वयस्क थे। इस अध्ययन से यह पता चलता है कि 34 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि वे अभी भी सांता क्लाज में विश्वास करें जबकि 50 प्रतिशत इस बात को लेकर काफी संतुष्ट हैं कि उनका अब इसमें विश्वास नहीं है।अध्ययन के मुताबिक आठ वर्ष की औसत आयु में बच्चे सांता क्लाज में विश्वास करना बंद कर देते हैं। 

टॅग्स :क्रिसमसइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

भारतहाथ जोड़े चर्च में प्रार्थना करते पीएम मोदी, क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के चर्च प्रार्थना सभा में हुए शामिल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल