लाइव न्यूज़ :

सूर्य का हुआ वृषभ राशि में प्रवेश, 15 जून तक बढ़ी इन 4 राशियों की मुसीबत

By गुलनीत कौर | Updated: May 15, 2019 16:27 IST

15 मई से 15 जून तक सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे और 15 जून को राशि परिवर्तन मिथुन राशि में चले जाएंगे। वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो कि सूर्य का शत्रु माना जाता है।

Open in App

15 मई की सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर सूर्य ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो कि सूर्य का शत्रु माना जाता है। इस लिहाज से यह ग्रहीय परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद अशुभ हो सकता है। 15 मई से 15 जून तक सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे और 15 जून को राशि परिवर्तन मिथुन राशि में चले जाएंगे। इस बीच यह राशि परिवरतन किन चार राशियों के लिए सबसे अधिक नुकसानदेह होगा, आइए जानते हैं: 

1) वृषभ राशि

शत्रु ग्रह शुक्र की राशि होने से सूर्य का वृषभ राशि के लग्न भाव में आना इस राशि वालों को कई सारे नुकसान देकर जाएगा। एक महीने का यह समय चुनौतीपूर्ण होगा। सूर्य क्रोध को भी बढ़ाता है। वृषभ राशि के लोगों का गुस्सा चानक बढ़ सकता है। कई परिस्थितयों में वे आक्रामक भी हो सकते हैं। क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा नहीं तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

2) मिथुन राशि

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से वे मिथुन राशि के द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। इससे इस राशि के लोग विदेश यात्रा कर सकते हैं। मगर यह ग्रहीय परिवर्तन मिथुन राशि वालों को आर्थिक संकट में डाल सकता है। अचानक अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए पैसा खर्च करने से पहले सौ दफा सोच लें। इस एक महीने में कहीं भी धन निवेश ना करें। स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखने। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इन 5 कामों को करने वाले व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं शनिदेव, क्रूर दृष्टि से बचाव के लिए करें ये तीन काम

3) तुला राशि

यदि आपकी राशि तुला है तो सूर्य का यह गोचर आपके लिए भी नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है।। यह क्रोध को बढ़ाएगा और मानसिक तनाव देगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र में अपने से ऊपर के पड़ पर बैठे लोगों से सोच समझकर बात करें। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। सूर्य के दोबारा राशि बदलने तक किसी से भी धन उधार ना लें। ऐसा करना आपको लंबे समय के लिए नुकसान में डाल सकता है। 

4) कुंभ राशि

सूर्य का कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में गोचर हो रहा है। इससे इनकी शादीशुदा जिन्दगी में परेशानियां आ सकती हैं। ना केवल इन्हें सूर्य के गोचर का नुकसान होगा, बल्कि इनके जीवनसाथी को भी कई जगहों पर नुकसान मिलेगा। दोनों में झगड़े बढ़ सकते हैं और रिश्ते में खटास आ सकती है। इसलिए गोचर के दौरान धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी गलती हो या उनकी, रिश्ते को निभाने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए चलना होगा। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना