लाइव न्यूज़ :

Sun Transit: सूर्य का आज मीन राशि में प्रवेश, राशि के अनुसार जानिए आप पर क्या होने वाला है असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2020 07:24 IST

Sun Transit: हिंदू मान्यताओं में सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा गया है। उनके राशि परिवर्तन पर संक्रांति पर्व मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देSun Transit: सूर्य का आज राशि परिवर्तन, 14 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेंगे मीन राशि में मीन राशि में सूर्य के प्रवेश पर लगता है खरमास, जानिए राशियों पर क्या होगा असर

Sun Transit 2020: सूर्य आज मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। हिंदू मान्यताओं में सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहा गया है। उनके राशि परिवर्तन पर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। सूर्य चूकी आज मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इसे मीन संक्रांति पर्व कहा जाएगा। हालांकि, सूर्य के मीन राशि मे प्रवेश के साथ ही खरमास की भी शुरुआत हो रही है। 

दरअसल, सूर्य साल में जब भी धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। इसे मलमास भी कहा गया है। इन दिनों में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हमारी राशियों पर भी पड़ता है। आईए, जानते हैं सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही सभी राशियों पर क्या असर होने जा रहा है।

मेष: नये नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में अगले कुछ दिनों में आपको सफलता आपको मिल सकती है। छात्रों के लिए आने वाले समय काफी शुभ रहने वाले हैं। हालांकि, मेहनत की भी काफी जरूरत है। लव लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृषभ: आपके लिए आय में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक व्यवस्था में सुधार आएगा। समाज में भी मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। विपरीत लिंग के साथ किसी रिश्ते को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन: करियर के लिए आने वाले दिन अच्छे होने वाले हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सामाजिक तौर पर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

कर्क: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप किसी कार्य में लंबे समय से फंसे हैं तो अब राहत महसूस कर सकते हैं। उसके पूरा होने का समय आ गया है। काम में कुछ अच्छे मौके आपके सामने आने वाले हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह: आपका आकर्षण पढ़ाई-लिखाई की ओर बढ़ेगा। विज्ञान और दूसरी ऐसे विषयों में रूचि होगी। आपके लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कन्या: शादी-शुदा जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी से अनबन बढ़ेगी। पेशेवर जिंदगी के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में भी तरक्की के आसार हैं। 

तुला: कानूनी मसलों में सफलता के योग हैं। जेब पर ध्यान दें और खर्चों में कटौती की कोशिश करें। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे नतीजों के आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: पेशेवर और शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने का समय है। पैसों की बचत जरूरी है। खुद की वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें। संतान पक्ष को लेकर चिंता होगी। तनाव भी रह सकता है। 

धनु: आपके लिए आने वाले कुछ दिन मिश्रित नतीजे वाले होंगे। अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का अनुभव करेंगे। खासकर माता का स्वास्थ्य आपको चिंतित करेगा। परिवार में भी कुछ अशांति का अनुभव करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और वित्तीय क्षेत्र में भी फायदा होगा।

मकर: आपके स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। काम के संबंध में यात्रा का भी योग है। हालांकि ज्यादा यात्रा से बचें।

कुंभ: अपने पार्टनर से किसी बेवजह की बहस में उलझ सकते हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छे रहने वाले हैं। हालांकि, परिश्रम की भी जरूरत है। नौकरी आदि में भी सफलता के योग हैं।

मीन: इस जातक को आने वाले दिनों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव होंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें। वित्तीय क्षेत्र में जरूर लाभ के कुछ योग बन रहे हैं।

टॅग्स :आज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स