Sun transit 2020: कल से सूर्य बदल रहा है अपनी चाल, खुल जाएंगे इन 6 राशियों के भाग्य

By मेघना वर्मा | Published: April 12, 2020 11:38 AM2020-04-12T11:38:26+5:302020-04-12T11:38:26+5:30

इस साल 13 अप्रैल को मेष संक्रांति पड़ रही है। इस संक्रांति में सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहा है।

sun transit 2020 mesha sankranti 2020, sun will change zodiac sign its effacts on zodiac signs | Sun transit 2020: कल से सूर्य बदल रहा है अपनी चाल, खुल जाएंगे इन 6 राशियों के भाग्य

Sun transit 2020: कल से सूर्य बदल रहा है अपनी चाल, खुल जाएंगे इन 6 राशियों के भाग्य

Highlightsसूर्य के इस राशि परिवर्तन पर सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। यह समय मेष राशि के उपयुक्त अच्छा माना जा रहा है।

हिन्दू धर्म में सूर्य का राशि परिवर्तन करना शुभ माना गया है। ये अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। एक बार फिर से 13 अप्रैल को सूर्य अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिससे सभी राशियों पर असर पड़ने वाला है। 

सूर्य के इस राशि परिवर्तन पर सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। इस बार सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए यह समय मेष राशि के उपयुक्त अच्छा माना जा रहा है। वहीं इसके अलावा भी कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए बताते हैं कौन सी हैं वो राशि-

1. मेष राशि

चूंकि सूर्य इसी राशि में परिवर्तन कर रहे हैं तो ये समय मेष राशि के लिए कमाल का होगा। उन्हें व्यापार में फायदा होगा। वहीं उनके आय के साधन भी विकसित होंगे।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यर परिवर्तन शुभ संदेश लाएगा। इन्हें भी बिजनेस या किसी भी व्यापार में फायदा होगा। अगर आप किसी बिजनेस में पैसे लगाते हैं तब भी आपको उसमें प्रॉफिट हो सकता है।

3. सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ये अच्छा समय है। इस राशि के लोगों को समाज में मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। किसी ऊंचें पद पर आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके अधिकारियों से आपके तालमेल भी अच्छे होंगे।

4. तुला राशि

तुला राशि को इस परिवर्तन से लाभ होगा। इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं। वहीं उनकी आय के साधन बढ़ने के भी योग हैं। 

5. धनु राशि

धनु राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। वहीं इस समय उन्हें हर चीज में सफलता मिलेगी। बहुत दिनों से जो काम उनका रूका हुआ था वो भी सफलता से पूरा होगा।

6. कुंभ राशि

सूर्य के इस राशि परिवर्त से आपको लाभ होगा। नौकरी में आपका स्थान अच्छा होगा। बहुत समय से आप जो सोच रहे थे वो भी इस बार पूरा हो जाएगा।

Web Title: sun transit 2020 mesha sankranti 2020, sun will change zodiac sign its effacts on zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे