लाइव न्यूज़ :

अयोध्या की राजकुमारी थीं कोरिया की महारानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 17:02 IST

Open in App

अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना नी हू ह्वांग ओक-अयुता का विवाह कोरिया के राजा किम सू रो से हुआ था. कोरिया के पुराण के मुताबिक 2000 साल पहले भारत के अयोध्या (तब साकेत) से राजकुमारी सूरीरत्ना अयोध्या से कोरिया के ग्योंगसांग प्रांत के किमहये शहर गई थीं.

चीनी भाषा में लिखे पुराण 'सामगुक युसा' में वर्णित है कि ईश्वर ने अयोध्या की राजकुमारी के पिता को स्वप्न में आदेश दिया था कि वे (कोरिया के) राजा किम सू-रो से राजकुमारी का विवाह करवाएं और इसके लिए उन्हें राजकुमार के साथ किमहये शहर भेजें.

किमहये शहर में राजकुमारी की बड़ी प्रतिमा लगी है. साथ ही वे पत्थर भी हैं, जिन्हें राजकुमारी की नौका में संतुलन साधने में इस्तेमाल किया गया था. राजकुमारी की मजार पर लगा पत्थर अयोध्या से ही लाया गया था.

द. कोरिया की जनसंख्या का यह दसवां हिस्सा यानी कारक गोत्र के 60 लाख लोग राजकुमारी के वंशज हैं. है. द. कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति किम डेई जंग और पूर्व प्रधानमंत्री हौ जियोंग और जोंग पिल-किम इसी वंश से थे.

पहले हर साल फरवरी-मार्च में कुछ वंशज श्रद्धांजलि देने अयोध्या आते हैं और अयोध्या से कुछ लोग किमहये शहर जाते हैं. द. कोरिया ने सरयू नदी के तट पर तुलसी घाट के करीब राजकुमारी स्मृति उपवन भी बनाया है. 2015-16 में उपवन को भव्य रूप देने का समझौता हुआ, पर एनजीटी ने उस पर इस साल रोक लगा दी.

टॅग्स :दिवालीभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल