जून 2020: गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ पूर्णिमा ये हैं जून माह में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहार-यहां देखें पूरी लिस्ट

By मेघना वर्मा | Published: May 29, 2020 08:34 AM2020-05-29T08:34:28+5:302020-05-29T08:34:28+5:30

पंचाग के अनुसार, गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को ये पर्व मनाया जाता है।

spiritual events in june 2020, hindu calendar june 2020 list of vrats in june, june ke vrat or tyohar, ganga dussehra nirjala ekadashi kabir jayanti | जून 2020: गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ पूर्णिमा ये हैं जून माह में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहार-यहां देखें पूरी लिस्ट

जून 2020: गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ पूर्णिमा ये हैं जून माह में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहार-यहां देखें पूरी लिस्ट

हिन्दू पंचाग के अनुसार हर महीने बहुत सारे तीज और त्योहार पड़ते हैं। इनमें ज्येष्ठ का महीना सबसे खास होता है। ज्येष्ठ के महीने में कई सारे व्रत और तीज एक साथ पड़ते हैं। आने वाले महीने यानी जून में भी बहुत सारे व्रत और तीज पड़ने वाले हैं। महीने की शुरूआत ही गंगा दशहरा से हो रही है। जिसके बाद निर्जला एकादशी और फिर बहुत सारे पर्व मनाए जाएंगे। 

पंचाग के अनुसार, गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को ये पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसके अलावा भी बहुत सारे तीज इस जून महीने में पड़ने वाले हैं। आइए आप भी देखिए महीने भर के तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

1 जून - गंगा दशहरा
2 जून - निर्जला एकादशी
3- जून - प्रदोष व्रत और बड़ा महादेव पूजा।
5 जून - ज्येष्ठ पूर्णिमा और संत कबीर दास जयंती, चंद्र ग्रहण
6 जून - गुरु हरगोविंद सिंह जयंती 
8 जून - गणेश चतुर्थी व्रत
11 जून - आषाढ़ कृष्ण षष्ठी 
13 जून - शीतलाष्टमी
15 जून - सूर्य का राशि परिवर्तन
16 जून - आषाढ़ प्रारंभ
17 जून योगिनी एकादशी 
18 जून - प्रदोष व्रत 
19 जून - शिव चतुर्दशी व्रत
20 जून - श्राद्ध अमावस्या 
21 जून - सूर्य ग्रहण 
22 जून - गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
23 जून - भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
24 जून - विनायकी चतुर्थी व्रत
26 जून - स्कंध षष्ठी
27 जून - मां ताप्ती जयंती
30 जून - गुप्त नवरात्रि समाप्त

पूरे माह हिन्दू धर्म से जुड़े कई सारे पर्व पड़ रहे हैं। कुछ ऐसे हैं जिन्हें पूरी धूम-धाम से मनाया जाता है मगर कोविड-19 के चलते इस बार भीड़ जुटा कर या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए कोई पर्व मनाना ना तो संभव है और ना ही उचित। 

Web Title: spiritual events in june 2020, hindu calendar june 2020 list of vrats in june, june ke vrat or tyohar, ganga dussehra nirjala ekadashi kabir jayanti

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे