लाइव न्यूज़ :

विशेष ज्योतिष जानकारीः आने वाले 7 महीनों में सिर्फ 9 दिन ही शादी के लिए शुभ, जानें इन तिथियों के बारे में

By गुणातीत ओझा | Updated: September 29, 2020 13:49 IST

कोरोन के साथ-साथ ग्रहों की चाल भी विवाह के आयोजनों में बाधा बन कर खड़ी हो गई है। आने वाले सात माह तक सिर्फ नौ दिन ही ऐसे होंगे जिसमें विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। यानी अक्टूबर से लेकर आने वाले साल में अप्रैल तक सिर्फ नौ दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोन के साथ-साथ ग्रहों की चाल भी विवाह के आयोजनों में बाधा बन कर खड़ी हो गई है।आने वाले सात माह तक सिर्फ नौ दिन ही ऐसे होंगे जिसमें विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।

Shubh Vivah Muhurat 2020: कोरोना महामारी के चलते कई घरों में शहनाई नहीं बज सकी। कई लोगों ने विवाह के आयोजन को टाल दिया तो कई लोगों ने गिने-चुने रिश्तेदारों के साथ सादगी के साथ सात फेरे लिए। कोरोन के साथ-साथ ग्रहों की चाल भी विवाह के आयोजनों में बाधा बन कर खड़ी हो गई है। आने वाले सात माह तक सिर्फ नौ दिन ही ऐसे होंगे जिसमें विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। यानी अक्टूबर से लेकर आने वाले साल में अप्रैल तक सिर्फ नौ दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त हैं।

इन 9 तारीखों में ही हो सकेंगी शादियां

अक्टूबर 2020 से लेकर अप्रैल 2021 तक के सात महीनों में विवाह के कुल नौ मुहूर्त हैं। विवाह के जो मुहूर्त पड़ रहे हैं उसमें 25, 27, 30 नवंबर और 1, 6, 7, 9, 10 और 11 दिसंबर हैं। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक चतुर्मास के पश्चात देवोत्थान एकादशी के बाद वृश्चिक की संक्रांति में विशेष विवाह मुहूर्त होते हैं। इस बार नवंबर और दिसंबर में केवल नौ विवाह के मुहूर्त हैं। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास है। इसके पश्चात 17 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक गुरु अस्त रहेंगे। फिर 13 फरवरी 2021 से 18 अप्रैल 2021 तक शुक्र अस्त रहेंगे। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार गुरु और शुक्र अस्त होने के कारण विवाह मुहूर्त नहीं होते हैं। 

नवंबर-दिसंबर के बाद करना पड़ेगा लंबा इंतजार

लड़के की शादी में शुक्र अच्छा होना चाहिए और लड़की की शादी में गुरु अच्छा होना चाहिए। तभी विवाह संबंध स्थाई होता है, लेकिन इस बार चार महीने में जो मुख्य रूप से विवाह के मुहूर्त हुआ करते थे, वे इस वर्ष नहीं होंगे। अगले वर्ष 2021 में 25 अप्रैल के पश्चात विवाह मुहूर्त हैं। यानी शादी की तैयारी कर रहे हैं तो नवंबर-दिसंबर में ही मौका है। इसके बाद लंबा इंतजार करना होगा।

एक जुलाई से लग गया था शादियों पर ब्रेक

आषाढ़ शुक्ल पक्ष में बीते 30 जून दशमी तिथि तक ही शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्त थे। आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी एक जुलाई को हरिशयन और चातुर्मास शुरू है। हरिशयनी एकादशी के बाद अगला विवाह मुहूर्त 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। हरि प्रबोधिनी एकादशी भी 25 नवंबर को है। इसी दिन से अगले विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं।

नवंबर में विवाह मुहूर्त- 25 नवंबर, 30 नवंबर

दिसंबर में विवाह मुहूर्त- 1, 2 , 6 ,7 , 8 ,9 ,10 ,11,13 ,14

टॅग्स :वेडिंगवेडिंग सीजनधार्मिक खबरेंज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग