लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 2019: इन राशियों पर बरसेगी खुशी, पर वृश्चिक के जातकों पर 'ब्रेक-अप' का खतरा, जानिए ग्रहण का प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 08:56 IST

Solar Eclipse: 2 जुलाई को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण मेष सहित मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है। हालांकि, वृश्चिक के जातकों को कुछ सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को, भारत में दिखाई नहीं देगाये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे और 55 मिनट का होगा, राशियों पर पड़ सकता है इसका कुछ प्रभाव

Solar Eclipse: भारत में भले ही आज 2 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण नजर नहीं आयेगा लेकिन इसके कुछ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकते हैं। ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे और 55 मिनट का होगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 2 जुलाई की आधी रात 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। आईए, जानते हैं किन राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा आज लगने वाला सूर्य ग्रहण-  

मेष- 

रियल इस्टेट के काम से जुड़े लोगों के लिए अगल कुछ दिन के समय काफी शुभ होने वाले हैं। प्रोपर्टी खरीदने और बेचने के आपके काम में तेजी आयेगी। पुरानी समस्या पीछे छूटेंगी और परिवार सहित माता-पिता के साथ रिश्ता और गहर होगा। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ

अगर आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं तो समय अच्छा रहने वाला है। कुछ आपकी जिंदगी में ऐसा भी घटित हो सकता है, जिसके बारे में आने सोचा नहीं हो। कुछ नया सीखने के लिए भी ये समय अच्छा होने वाला है। 

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए नये मौके सामने हैं। आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। हालांकि, इस दौरान आप अपने करियर और जीवन को लेकर थोड़ा बहुत असमंजस में भी होंगे। इससे निपटने की जरूरत है। 

कर्क

आपके लिए अगले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। खासकर मानसिक अवस्था और स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। कोई नई शुरुआत भी हो सकती है। इसलिए सामने आये मौके को गंवाए नहीं और इसके लिए खुद को तैयार रखें।

सिंह

आपको अपने किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त फिर पार्टनर से जुड़ा कोई राज पता चल सकता है और इसका प्रभाव साल भर नजर आयेगा। वैसे, आपके लिए कुल मिलाकर अगले कुछ अच्छे गुजरने वाले हैं। 

कन्या 

आपकी सोशल लाइफ अगले कुछ दिनों में और नई उड़ान भरेगी। नये लोगों से जान-पहचान होगी जो आपकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का भी यह अच्छा समय है। धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी।

तुला

आपके लिए अगले कुछ दिन नया व्यवसाय शुरू करने के लिहाज से काफी अच्छा समय होने वाला है। कुछ ऐसा भी आपके जीवन में घटित हो सकता है जो आपको बदल कर रख देगा। 

वृश्चिक

आय के लिहाज से अगले कुछ दिन आपके लिए बेहद शानदार गुजरने वाले हैं। इस तरह काफी अच्छा समय आपके सामने है। रिलेशनशिप जरूर इस दौरान मुश्किल और तनाव में है। इसलिए ब्रेक-अप से बचने के लिए अपने पार्टनर से रिश्ता अच्छा रखने की भरपूर कोशिश करें। 

धनु

आपके लिए अगले कुछ दिन अच्छे साबित होने वाले हैं। कई यात्राओं का योग है। कई मौके सामने हैं। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है 

मकर

आप अगर सिंगल हैं तो किसी नये रिश्ते के लिए तैयार हो जाएं। कहीं से प्रोपोजल या फिर शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं।  

कुंभ

आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस पर नजर रखें। हृदय संबंधी रोग से बचकर रहने की खास जरूरत है।

मीन

अगर आप क्रिएटिव मूड के हैं, तो अगले कुछ दिन बेहद अच्छे गुजरने वाले हैं। नये मौके मिलेंगे। बच्चों से लगाव बढ़ेगा। परिवार के प्रति आप ज्यादा जिम्मेदार महसूस करेंगे।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स