लाइव न्यूज़ :

2018 में तीन सूर्य और दो चन्द्र ग्रहण, जानें किसका क्या प्रभाव होगा

By गुलनीत कौर | Updated: February 14, 2018 19:17 IST

इस साल लगने वाले सभी ग्रहण में से कुछ ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे।

Open in App

सूर्य ग्रहण या चन्द्र ग्रहण, यह एक खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है। परिणामस्वरूप चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है और हमें केवल सूर्य का बिम्ब दिखाई देता है। दूसरी तरफ चन्द्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा प्रथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। इस समय सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। प्रति वर्ष समयानुसार सूर्य और चन्द्र ग्रहण लगते हैं। इनमें से कुछ पूर्ण तो कुछ आंशिक ग्रहण होते हैं। सभी ग्रहण विश्व भर में नहीं दिखते हैं और इनका प्रभाव भी इसी के अनुसार होता है। आइए जानते हैं साल 2018 में कण, कहां और किस तरह के ग्रहण लगेंगे। साथ ही जानें इनका प्रभाव कितना होगा। 

2018 का पहला सूर्य ग्रहण

पहला सूर्य ग्रहण 15-16 फरवरी को दिखाई देगा। यह आंशिक ग्रहण होगा जो कि अमेरिका के कुछ हिस्सों से लेकर पेसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण मध्य रात्रि 12 बजकर 26 मिन्जुते से शुरू होकर सुबह सूर्य उदय से पहले 4 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जायेगा।

2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण

13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। ग्रहण का समय सुबह 07:18 बजे से 09:43 बजे तक है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक और हिन्द महासागर में दिखेगा।

2018 का तीसरा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी ग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 5 बजे तक होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसका प्रभाव यूरोप के कुछ हिस्सों से लेकर उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक पर होगा। 

2018 का पहला चन्द्र ग्रहण

साल का पहला चन्द्र ग्रहण 31 जनवरी को था। यह ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर पश्चमी अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर पश्चमी साउध अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिन्द महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका आदि जगहों पर दिखा। ग्रहण की अवधि तकरीबन तीन घंटे की थी। 

2018 का दूसरा चन्द्र ग्रहण

27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखेगा भी और इसका भारतीयों पर पूरा प्रभाव होगा। भारत के अलावा यह ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका आदि सभी जगहों पर दिखेगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का प्रभाव शाम 5 बजकर 57 मिनट से आरम्भ होकर रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणलूनर एक्लिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग