लाइव न्यूज़ :

शनि ने 382 साल बाद मौनी अमावस्या पर किया मकर राशि में प्रवेश, जानें अगले ढाई साल आपके लिए कैसे रहने वाले हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 11:40 IST

शनि ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। शनि के इस राशि परिवर्तन का व्यापक असर सभी पर पड़ने वाला है। शनि के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति भी बदलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशनिदेव ने किया करीब 29 साल बाद मकर राशि में प्रवेश शनि के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति भी बदलेगी, ढाई साल तक होगा असर

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या के मौके पर शनिदेव ने भी अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। शनि देव अब धनु से मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। हर ढाई साल में अपनी राशि बदलने वाले शनि करीब 29 साल बाद अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं। इस परिवर्तन का सभी पर असर होगा। शनि के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति भी बदलेगी और अगले ढाई साल तक ये प्रभाव नजर आएगा। आईए, जानते हैं किस राशि पर अगले ढाई साल क्या रहेगा असर...

मेष: इस राशि के जातकों को परिश्रम से धन मिलेगा। जून से नवंबर के बीच पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रोजगार के क्षेत्र में भी थोड़ी मुश्किल आएगी। अगर पैसे आते भी हैं तो खर्च हद से ज्यादा हो सकता है और इससे थोड़ा तनाव रह सकता है।

वृषभ: इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। अष्टम ढैय्या खत्म होगी। इसलिए आने वाला समय बहुत हद तक शुभ है। व्यापार में लाभ होगा और कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। निकट संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। इससे सावधान रहें।

मिथुन: इस राशि के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। आप पर शनि की अष्टम ढैय्या शुरू होगी। इससे मुश्किलें बढ़ेंगी। मन विचलित रहेगा। आपको धन की हानि होगी। परिवार में कलह और स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर होगा। जून के बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी और बिगड़े काम बनेंगे।

कर्क: शनि के सप्तम स्थान पर आने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें बढ़ेंगी। मंगल और शनि के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कहीं पैसे निवेश करने से भी आपको नुकसान हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। घरेलू जीवन में विवाद हो सकता है।

सिंह: इस राशि के लिए साल के शुरुआती कुछ दिन संघर्ष वाले हैं। धन के लिए लिहाज से फि आने वाले दिन शुभ हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जून के बाद समय अनुकूल है। पदोन्नति और शुभ कार्यों के योग बन रहे हैं।

कन्या: आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। भूमि खरीद सकेंगे। साथ ही वाहन सुख के भी योग बन रहे हैं। मकान, जमीन या अन्य प्रॉपर्टी में पैसे निवेश करें। आपके लिए आने वाला समय शुभ रहने वाला है।

तुला: इस राशि के जातकों को आने वाले अगले कुछ दिन बेहद सतर्क रहना होगा। जातकों को धन के लिए काफी संघर्ष करना होगा। बिजनेस या कहीं और पैसे निवेश करने से पहले बहुत सतर्कता बरतें। धन हानि की आशंका है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में गिरावट सहित तनाव और उलझन बढ़ेगी। दुर्घटना से चोट का भी भय है।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती खत्म हो रही है। धन, मकान और वाहन का सुख मिलेगा। कर्ज से भी आप मुक्त होंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। मकान या जमीन भी ले सकते हैं। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा और मनोकामना पूरी होगी। यात्रा के योग हैं।

धनु: इस राशि के लिए समय मिलाजुला है। दूसरे स्थान में शनि का संचार होने से इस साल आप साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंहे। आय कम होगी और खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। वैसे, आप सभी चीजों को नियंत्रित करने में कामयाब होंगे। थोड़ा संभल कर चलने से समस्याओं से निपटने में कामयाब रहेंगे। बड़ा निवेश करने से बचें।

मकर: शनि अपनी राशि मकर में ही प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। साल के आखिर में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की भी स्थिति बन सकती है। भौतिक सुखों पर खर्च बढ़ेगा। व्यर्थ का खर्च और कलह के भी योग हैं।

कुंभ: इस राशि के जातक को व्यवसायिक मामलों में झटका लग सकता है। खर्च बढ़ने वाले हैं। शनि की साढ़े साती शुरू होने वाली है। दुर्घटना से भी बचें। संपत्ति बेचना चाहते हैं तो ये अच्छा समय होगा। सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतें

मीन: आर्थिक लिहाज से आने वाले दिन बहुत अच्छे नहीं हैं। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज से आपकी चिंता बढ़ने वाली है। धन लाभ होगा जरूर लेकिन सब खर्चों में चला जाएगा। बड़े भाई से मधुर संबंध बनाकर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचें।

टॅग्स :शनि देवमाघ मेलामौनी अमावस्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठMauni Amavasya 2026 Upay: जीवन में सुख-शांति और धन-वैभव पाने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये 5 आसान उपाय

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठPrayagraj Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ माघ मेला, जानिए क्या है इसका पौराणिक इतिहास

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य