लाइव न्यूज़ :

Shani Transit 2020: 142 दिन बाद आज शनि ने बदली अपनी चाल, राशि अनुसार जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव और इसके उपाय

By गुणातीत ओझा | Updated: September 29, 2020 11:02 IST

शनि 142 दिन बाद यानी आज 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो चुके हैं। शनि के मार्गी होने से जिस राशि पर भी शनि के प्रभाव थे, वे काफी हद तक कम हो जाएंगे। आपको बता दें कि शनि 11 मई 2020 को वक्री हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देन्याय के देवता शनि देव 29 सितंबर से अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।

शनि 142 दिन बाद यानी आज 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो चुके हैं। शनि के मार्गी होने से जिस राशि पर भी शनि के प्रभाव थे, वे काफी हद तक कम हो जाएंगे। आपको बता दें कि शनि 11 मई 2020 को वक्री हुए थे। इससे पहले 24 जनवरी को शनि ने धनु से मकर राशि में गोचर किया था। शनि का मार्गी होना एक बड़ी घटना है।  शनि के मार्गी होने से मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि वालों का फायदा होगा। शनि ढ़ाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। इससे शनि की साढ़े साती और ढ़ैया शुरू होती है। ज्योतिषशास्त्र में व्रकी का अर्थ उल्टा और मार्गी का अर्थ सीधी चाल चलना। वक्री अवस्था में ज्यादतर ग्रह नकारात्मक प्रभाव डालते हैं जबकि मार्गी होने पर जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव सकारात्मक रूप से पड़ता है। ऐसे में 29 सितंबर से शनि की मार्गी चाल से कई जातकों के जीवन में चल रही बाधाएं कम होंगी और उन्हें किस्मत का साथ मिलना आरंभ हो जाएगा। 

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि शनि के मार्गी होने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत :-

मेष राशि शनि का मकर राशि में मार्गी होना आपके भाग्य में बढ़ोतरी की तरफ संकेत है। शनि आपकी राशि में भाग्य के स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं।

वृष राशिसुखद और शुभफल देने वाली यात्राओं में वृद्धि होगी। आपकी राशि के लिए शनि का मार्गी होना आपके के लिए धन वृद्धि में सहायक होगा।

मिथुन राशिशनि का मार्गी होना आपके लिए बाधाएं दूर करने वाला और कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा।

कर्क राशिशनि का मार्गी होना आपके लिए सेहत के मामले में चली आ रही परेशानियों से निजात दिलाएगा।

सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए पांचवे भाव में शनि का मार्गी होना वैवाहिक और रोमांटिक जीवन में रिश्तों की सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला रहेगा। इसके अलावा धन लाभ के नए अवसर बनेंगे।

कन्या राशि कन्या राशि में शनि का मार्गी सुख के भाव में हो रहा है ऐसे में आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में अच्छे संकेत हैं। वहीं जो जातक नौकरी या बिजनेस में संलग्न हैं उनके लिए विशेष अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं।

तुला राशि आपको शनि कठिन परिश्रम करवाने के बाद ही उचित फल प्रदान करेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने का संकेत है।

वृश्चिक राशि तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं। ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

धनु राशिशनि के धनु राशि में मार्गी होने से आपको लाभ मिल सकता है। मार्गी शनि शुभ फल देते हैं। ऐसे में आपको सभी तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। मार्गी शनि आपके लिए उन्नति का योग बना रहे हैं।

मकर राशिमकर राशि शनि की राशि है। यह आपकी 12वें स्थान से वक्री से मार्गी हो रहे हैं। आपके लिए अच्छा संकेत है। भविष्य में धन लाभ, मान सम्मान और किस्मत का साथ मिलने के अच्छे  संकेत  हैं।

कुंभ राशिमकर राशि के अलावा कुंभ को शनि का स्वामित्व मिला हुआ है। नौकरीपेशा जातकों के लिए शनि का मार्गी होना उनके के लिए लाभकारी रहेगा। अब से पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

मीन राशिमीन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला परिणाम लाने वाला रहेगा।

शनि के सरल उपायहनुमान चालीसा एवं शनि चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक जलाएं, दर्शन का लाभ लें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान अवश्य करें। गरीब, वृद्ध, असहाय लोगों को भोजन कराएं। पशु पक्षियों के लिए दाने,  हरे चारे, पानी की व्यवस्था करें। तेल का दान भी करना चाहिए। तेल दान करने से आपको अपने कष्टों से छुटकारा मिलता है। शनिवार को लोहे से बनी चीजों को दान करना चाहिए। इस दिन लोहे का सामान दान करने से शनि देव शांत होते हैं। लोहा दान देने से शनि की दृष्टि निर्मल होती है।काले घोड़े की नाल का छल्ला शनिवार के दिन माध्यम ऊँगली में धारण करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।

टॅग्स :शनि देवज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना