लाइव न्यूज़ :

 शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप, शनि की साढ़ेसाती से हो जाएंगे मुक्त

By धीरज पाल | Updated: January 13, 2018 12:21 IST

शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रकोप को झेल रहे लोगों को हर शनिवार व्रत-पूजन जरूर करना चाहिए।

Open in App

शनिवार को सूर्य पुत्र शनि देव का दिन माना जाता है।  इस दिन लोग शनि देव की पूजा व अर्चना बड़ी ही आस्था के साथ करते हैं। कोई शनि को प्रसन्न करने के लिए, तो कोई उनकी कुदृष्टि से बचने के लिए उनके मंदिर जाता है। शास्त्रों के अनुसार शनि देव की पूजा सूर्यास्त के बाद की जानी चाहिए। शनि मंदिर के पुजारी का मानना है कि शनि देव के दर्शन मात्र से ही वे प्रसन्न नहीं होते हैं।

उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। अगर आप बिना मंत्र के उनकी उपसना या पूजा पाठ करते हैं तो आपकी पूजा अधूरी मानी जाएगी। शनि की साढ़ेसाती से बचने से लेकर उनकी प्रार्थना करने तक के लिए अलग-अलग मंत्र ग्रंथों में मौजूद हैं जिनका जाप करने मात्र से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं। जानें वे मंत्र जिससे शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है: 

साढ़ेसाती से बचने के लिए

 ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात । ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः। ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

बुरे कर्मों और साढ़ेसाती के परकोप से बचने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। 

कहते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। आप शैतानी सोच से बचना चाहते हैं या आने वाले समय को सुखद बनाना चाहते हैं तो आपको प्रत्येक शनिवार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया। दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।। गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च। आगता: सुख-संपत्ति पुण्योहं तव दर्शनात्।।

सूर्यास्त के बाद शनि देव की होती है पूजा

सूर्यास्त के बाद शनि मंदिरों में आस्था का मेला लगना शुरू हो जाता है। शनि देव की मूर्ति अधिकतर पीपल पेड़ के नीचे स्थापित होती है। लोग अपनी आस्था के अनुसार शनि देव को तेल चढ़ाते हैं और पीपल पर धागा बांधते हैं।  

टॅग्स :पूजा पाठभगवान शिवमंत्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य