लाइव न्यूज़ :

Vrishchik Rashifal 2022: वृश्चिक राशिवालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2022, जानें किन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: December 7, 2021 11:57 IST

वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, वश्चिक राशि के जातकों के लिए नया वर्ष 2022 काफी शुभ संकेत दे रहा है। इस साल आप करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं वृश्चिक राशिफल 2022 विस्तार से। 

Open in App

वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातक स्वभाव से तेज होते हैं। इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। गुस्सैल स्वभाव के कारण कई बार इनका झगड़ा हो जाता है। हालांकि खेलकूद में ये आगे होते हैं। वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, वश्चिक राशि के जातकों के लिए नया वर्ष 2022 काफी शुभ संकेत दे रहा है। इस साल आप करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं वृश्चिक राशिफल 2022 विस्तार से। 

करियर-व्यापार

करियर-व्यापार में आपको तरक्की के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी ड्रीम जॉब मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस वर्ष नौकरी मिलने की संभावना है। करियर व्यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे और इन्हें भुनाने में भी आप सफल होंगे। इस साल सितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। 

आर्थिक पक्ष

नए साल में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है। करियर-व्यापार के माध्यम से अच्छा धन अर्जित करेंगे। अप्रैल से सितंबर के बीच प्रॉपर्टी खरीदने में आपको सफलता मिल सकती है। आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और इस वर्ष संपत्ति खरीदने की संभावना भी कम है। इस वर्ष बृहस्पति ग्रह की स्थिति के कारण धन प्राप्त करने में मदद करती रहेगी और किसी शुभ घटना के कारण परिवार में कुछ खर्च होने की भी प्रबल संभावना है।

वैवाहिक और प्रेम जीवन

वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। जीवनसाथी से नए वर्ष में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। वर्ष की शुरूआत में लव पार्टनर को कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं। साल के मध्य में रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव के आने की संभावना रहेगी, किंतु वर्ष के अंत में शादी योग्य जातकों का प्रेम विवाह सकता है।

स्वास्थ्य

सेहत के नजरिए से वर्ष 2022 वृश्चिक राशिवालों के लिए मिलाजुला रहने के संकेत कर रहा है। राहु के के कारण शुरूआत दो महीने आपको संभलकर रहना होगा। खासकर इस अवधि में अपने खान-पान पर अधिक सावधानी बरतें। आमतौर पर यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपनी सेहत को दुरूस्त बनाए रखने के लिए रोजाना सुबह योग व व्यायाम करते हें। मानसिक शांति के लिए प्राणायाम का सहारा भी लिया जा सकता है। 

उपाय

टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना