Sawan 2020: सावन में यह 5 काम जरूर करें, इन 7 कामों को बिल्कुल न करें

By गुणातीत ओझा | Published: July 6, 2020 04:13 PM2020-07-06T16:13:25+5:302020-07-06T16:13:25+5:30

आज 6 जुलाई से सावन (Sawan) शुरू हो रहा है। आज ही सावन का पहला सोमवार (Sawan First Monday) भी है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक श्रावण मास से ही व्रत और पर्वों की शुरुआत होती है। हिन्दू समाज में श्रावण मास का अलग ही महात्म होता है। सावन का ये पूरा माह भगवान शिव को समर्पित होता है।

Sawan 2020: savan mahine mein kya karen kya na karen | Sawan 2020: सावन में यह 5 काम जरूर करें, इन 7 कामों को बिल्कुल न करें

सावन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानें सबकुछ।

Highlightsसावन के महीने में अगर घर के दरवाजे पर सांड आ आए तो उसे कुछ खाने को दें।सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाह‌िए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है।

आज 6 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के महीने में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे जरूर करना चाहिए, साथ ही कुछ ऐसे भी काम होते हैं जिन्हें भूल कर भी नहीं करना चाहिए। सावन में भगवान शिव को खुश करने के लिए क्या करें, क्या न करें इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। आइए आपको बताते हैं सावन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...

यह करें

1. धतूरा और भांग भगवान श‌िव को अर्प‌ित करें।

2. म‌िट्टी से श‌िवल‌िंग बनाकर न‌ियम‌ित इसकी पूजा करें।

3. दूध दान करें।

4. शाम के समय भगवान श‌िव की आरती पूजा करें।

5. इस महीने में अगर घर के दरवाजे पर सांड आ आए तो उसे कुछ खाने को दें।

यह न करें

1. शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए

2. कांसे के बर्तन में नहीं
खाना चाहिए।

3. पूजा के समय में शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं।

4. सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नहीं होता है।

5. सावन के महीने में द‌िन के समय नहीं सोना चाह‌िए।

6 . सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाह‌िए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है।

7. भगवान शिव को केतकी का फूल भूल कर भी न चढ़ाएं।

Web Title: Sawan 2020: savan mahine mein kya karen kya na karen

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे