लाइव न्यूज़ :

Sawan 2020: सावन में भगवान शिव को इन स्तुति, स्तोत्र व आरती से करें प्रसन्न

By गुणातीत ओझा | Updated: July 13, 2020 10:11 IST

सावन भगवान शिव (Lord Shiva) का प्रिय महीना माना जाता है। यह महीना आयोजनों, अनुष्ठानों और भजन पूजन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना कई तरह से की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसावन भगवान शिव (Lord Shiva) का प्रिय महीना माना जाता है।भगवान शिव को खुश करने के लिए अनेक मंत्र, स्तुति व स्तोत्र की रचना की गई है।

Shiva Stuti Aarti: सावन का यह पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन में भगवान शिव भक्तों की आराधना से अति प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहे फल का आशीर्वाद देते हैं। इस माह भगवान शिव को खुश करने के लिए अनेक मंत्र, स्तुति व स्तोत्र की रचना की गई है। इनके जाप व गान से भगवान शिव की भक्तों पर कृपा बनती है। आइये आपको कुछ प्रमुख शिव स्तुति व स्रोतों के बारे में बताते हैं, जिनके जप से भगवान शिव खुश होकर आप पर कृपा बनाएंगे।

शिवषडक्षरस्तोत्रम् 

ऊंकारं बिंदुसंयुक्तं नित्यं ध्यायंति योगिन:।कामदं मोक्षदं चैव ओंकाराय नमो नम:।।

नमंति ऋषयो देवा नमंत्यप्सरसां गणा:।नरा नमंति देवेशं नकाराय नमो नम:।।

महादेवं महात्मानं महाध्यानं परायणम्।महापापहरं देवं मकाराय नमो नम:।।

शिवं शान्तं जगन्नाथं लोकनुग्रहकारकम्।शिवमेकपदं नित्यं शिकाराय नमो नम:।।

वाहनं वृषभो यस्य वासुकि: कंठभूषणम्।वामे शक्तिधरं देवं वकाराय नमो नम:।।

यत्र यत्र स्थितो देव: सर्वव्यापी महेश्वर:।यो गुरु: सर्वदेवानां यकाराय नमो नम:।।

षडक्षरमिदं स्तोत्रं य: पठेच्छिवसंनिधौ।शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते।।

शिव रुद्राष्टक स्तोत्र

नमामीशमीशान निर्वाण रूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद: स्वरूपम्।अजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाश माकाशवासं भजेऽहम्॥

निराकार मोंकार मूलं तुरीयं, गिराज्ञान गोतीतमीशं गिरीशम्।करालं महाकाल कालं कृपालुं, गुणागार संसार पारं नतोऽहम्॥

तुषाराद्रि संकाश गौरं गभीरं, मनोभूत कोटि प्रभा श्री शरीरम्।स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारू गंगा, लसद्भाल बालेन्दु कण्ठे भुजंगा॥

चलत्कुण्डलं शुभ्र नेत्रं विशालं, प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालुम्।मृगाधीश चर्माम्बरं मुण्डमालं, प्रिय शंकरं सर्वनाथं भजामि॥

प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं, अखण्डं अजं भानु कोटि प्रकाशम्।त्रय:शूल निर्मूलनं शूलपाणिं, भजे अहं भवानीपतिं भाव गम्यम्॥

कलातीत-कल्याण-कल्पांतकारी, सदा सज्जनानन्द दातापुरारी।चिदानन्द सन्दोह मोहापहारी, प्रसीद-प्रसीद प्रभो मन्माथारी॥

न यावद् उमानाथ पादारविन्दं, भजंतीह लोके परे वा नाराणम्।न तावत्सुखं शांति संताप नाशं, प्रसीद प्रभो सर्वभुताधिवासम् ॥

न जानामि योगं जपं नैव पूजा, न तोऽहम् सदा सर्वदा शम्भू तुभ्यम्।जरा जन्म दु:खौद्य तातप्यमानं, प्रभो पाहि आपन्नमामीश शम्भो॥

रूद्राष्टक इदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये,ये पठंति नरा भक्त्या तेषां शम्भु प्रसीदति ॥

शिवाष्टक

जय शिवशंकर, जय गंगाधर, करुणा-कर करतार हरे,जय कैलाशी, जय अविनाशी, सुखराशि, सुख-सार हरेजय शशि-शेखर, जय डमरू-धर जय-जय प्रेमागार हरे,जय त्रिपुरारी, जय मदहारी, अमित अनन्त अपार हरे,निर्गुण जय जय, सगुण अनामय, निराकार साकार हरे।पार्वती पति हर-हर शम्भो, पाहि पाहि दातार हरे॥

जय रामेश्वर, जय नागेश्वर वैद्यनाथ, केदार हरे,मल्लिकार्जुन, सोमनाथ, जय, महाकाल ओंकार हरे,त्र्र्यम्बकेश्वर, जय घुश्मेश्वर भीमेश्वर जगतार हरे,काशी-पति, श्री विश्वनाथ जय मंगलमय अघहार हरे,नील-कण्ठ जय, भूतनाथ जय, मृत्युंजय अविकार हरे।पार्वती पति हर-हर शम्भो, पाहि पाहि दातार हरे॥

जय महेश जय जय भवेश, जय आदिदेव महादेव विभो,किस मुख से हे गुरातीत प्रभु! तव अपार गुण वर्णन हो,जय भवकार, तारक, हारक पातक-दारक शिव शम्भो,दीन दु:ख हर सर्व सुखाकर, प्रेम सुधाधर दया करो,पार लगा दो भव सागर से, बनकर कर्णाधार हरे।पार्वती पति हर-हर शम्भो, पाहि पाहि दातार हरे॥

जय मन भावन, जय अति पावन, शोक नशावन,विपद विदारन, अधम उबारन, सत्य सनातन शिव शम्भो,सहज वचन हर जलज नयनवर धवल-वरन-तन शिव शम्भो,मदन-कदन-कर पाप हरन-हर, चरन-मनन, धन शिव शम्भो,विवसन, विश्वरूप, प्रलयंकर, जग के मूलाधार हरे।पार्वती पति हर-हर शम्भो, पाहि पाहि दातार हरे॥

भोलानाथ कृपालु दयामय, औढरदानी शिव योगी,सरल हृदय, अतिकरुणा सागर, अकथ-कहानी शिव योगी,निमिष में देते हैं, नवनिधि मन मानी शिव योगी,भक्तों पर सर्वस्व लुटाकर, बने मसानी शिव योगी,स्वयम् अकिंचन, जनमनरंजन पर शिव परम उदार हरे।पार्वती पति हर-हर शम्भो, पाहि पाहि दातार हरे॥

शिव आरती

जय शिव ओंकारा ऊं जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अद्र्धांगी धारा॥ ऊं जय शिव…॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे। हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ऊं जय शिव…॥दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे। त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ऊं जय शिव…॥

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी। चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥ ऊं जय शिव…॥श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे। सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ऊं जय शिव…॥

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता। जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ ऊं जय शिव…॥ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका। प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥ ऊं जय शिव…॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी। नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी॥ ऊं जय शिव…॥त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावे। कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥ ऊं जय शिव…॥

टॅग्स :भगवान शिवसावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य