लाइव न्यूज़ :

6 सितंबर को धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं शनि देव, 4 राशियों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ

By गुलनीत कौर | Updated: September 4, 2018 17:01 IST

लंबे समय से वक्री चल रहे शनि देव के मार्गी होने से कई राशियों को फायदा पहुंचेगा।

Open in App

शनि देव का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। लेकिन वास्तव में शनि सभी के लिए बुरे नहीं होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छी कर्म करने वाले से प्रसन्न होते हैं और बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। शनि के संदर्भ में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से लोग डरते हैं लेकिन इसके अलावा शनि की बदलती चाल भी महत्व रखती है। 6 सितंबर 2018, दिन बृहस्पतिवार को शाम 5 बजकर 2 मिनट पर शनि मार्गी हो रहे हैं। धनु राशि में शनि की चाल बदलने से इस राशि के साथ अन्य राशियों पर इस परिवर्तन का क्या असर होगा, आइए आगे जानते हैं राशि अनुसार:

मेष राशि

इस राशि के भाग्य स्थान पर शनि वक्री से मार्गी हो रहे हैं, जिसके फलस्वरूप इस राशि के लोगों के रुके हुए काम अब बन सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने लगेगा। संभव है कि आपके प्रतिद्वंदी आपकी कार्यक्षमता से ईर्ष्या रखने लगें। 

वृषभ राशि

इस राशि के अष्टम भाव में शनि मार्गी होने जा रहे हैं जो कि धन वृद्धि का संकेत है। लंबे समय से यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था या धन संबंधी कोई संकट जीवन पर मंडरा रहा था, तो अब आपको इससे कुछ राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के सप्तम भाव में मार्गी होने के बाद शनिदेव इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में सुधार लाएंगे। इसके अलावा भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। अधिक लाभ पाने के लिए इस राशि के लोग रोजाना शनि अराधना करें। 

कर्क राशि

इस राशि के छठे भाव में शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। यह स्थान रोग एवं शत्रु का है। यहां शनि देव की चाल बदलने से भविष्य में आपको रोग और शत्रु, दोनों में कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन हर पल सचेत रहना आपके जिम्मेदारी है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के पंचम स्थान में शनि देव मार्गी हुए हैं। इस परिवर्तन का इनके दांपत्य जीवन पर असर होगा। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। पति-पत्नी का आपसी मन मुटाव कम होगा, झगड़ा खत्म होगा और दोनों के बीच रोमांस बढ़ेगा। 

कन्या राशि

इस राशि के चौथे भाव में शनि देव का चला बदलेगी। यह सुख दिलाने का भाव है, इसलिए परिणामस्वरूप सुख सुविधाओं में वृद्धि की संभावना हैं। इसके अलावा इस राशि के लोग यदि लंबे समय से किसी रोग से ग्रसित हैं, तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि

इस राशि के लोगों के तृतीय भाव में शनि देव मार्गी हो रहे हैं। यह पराक्रम का भाव है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके वरिष्ठ अफसरों द्वारा उसे सराहा भी जाएगा। शनि की कृपा से वे दंपत्ति जो संतान के सुख से वंचित हैं, उनपर जल्दी कृपा हो सकती है। हालांकि अविवाहित लोगों में मनमुटाव और झगड़े बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के दूसरे भाव में मार्गी होने से शनि देव इस राशि वालों के धन भाव को सपोर्ट करेंगे। धन से जुड़ा संकट टल सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना बन सकती है। कुल मिलाकर शनि की चाल बदलना आपको भौतिक सुख दिलाएगा।

धनु राशि

इसी राशि के लग्न भाव में शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और धन संबंधी जिन दिक्कतों का लंबे समय से सामना कर रहे थे, उनमें कमी आएगी। इसके अलावा दांपत्य जीवन में भी सुख आने की संभावना है। 

मकर राशि

इस राशि के 12वें भाव में शनि मार्गी हो रहे हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शत्रु के बल में भी गिरावट आएगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी भी हो सकते हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा।

कुंभ राशि

लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे कुंभ राशि के जातकों को अब थोड़ी राहत मिल सकती है। शनि इनके दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं, जिसके फल से इनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। 

मीन राशि

मीन राशि के तीसरे भाव, याने एकर्म के भाव में शनि देव मार्गी हो रहे हैं। परिणामस्वरूप आपकी ऊपर कम का जो दबाव चल रहा था, वह कम होगा। लेकिन कम काम में भी आपको मेहनत करनी होगी। अच्छी बता यह है कि इस दौरान आपकी थोड़ी भी कोशिश आपको अधिक लाभ दिलाएगी। कुल मिलाकर भाग्य आपका साथ देगा। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्रशनि देव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना