लाइव न्यूज़ :

शनिवार विशेषः आपको शनिदेव की ये सवारियां दिख गईं तो बन जाएगा आपका दिन, जानें महत्व और शुभ फल

By गुणातीत ओझा | Updated: September 12, 2020 08:23 IST

हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पति बताया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। वहीं शनिवार के दिन लोग पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं सिर्फ यही नहीं इस दिन लोग तेल का दीया भी जलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशनि देव की सवारी की बात करें तो वो एक या दो नहीं बल्कि पूरी नौ हैं।आप भी जानिए कौन से हैं शनिदेव के वाहन और क्या है इनका महत्व।

हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पति बताया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। वहीं शनिवार के दिन लोग पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं सिर्फ यही नहीं इस दिन लोग तेल का दीया भी जलाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव के वाहनों की भी पूजा की जाती है। 

शनि देव की सवारी की बात करें तो वो एक या दो नहीं बल्कि पूरे नौ हैं। जी हां आज हम आपको शनिदेव के नौ वाहनों और उनके महत्व के बारे में बताने जा रहे थें। माना जाता है कि इनमें से कुछ वाहन शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। आप भी जानिए कौन से हैं शनिदेव के वाहन और क्या है इनका महत्व।

1. हंस

शनिदेव का वाहन हंस बेहद शुभ माना जात है। हंस अपनी बुद्धि और मेहनत करके आपके भाग्य का सहयोग करता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन आपने सुबह हंस को देख लिया तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। 

2. मोर

शनि की सवारी मोर भी काफी शुभ मानी जाती है। इस समय अपनी मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ भी मिलता है। अगर आपको इसके दर्शन हो जाएं तो समझिए आप बड़ी से बड़ी परेशानी से पार पा जाएंगे। 

3. सियार

शनिदेव का ये वाहर अशुभ माना जाता है। अगर आपको शनिवार के दिन सियार दिख जाए तो इसका ये मतलब है कि आपके दिन में आपको कोई अशुभ संकेत मिल सकता है। आपको इस स्थिति में हिम्मत से काम लेना होगा।

4. भैंसा

शनिवदे के इस वाहन का होना मिला-जुला फल देता है। इस स्थिति में समझदारी और होशियारी से काम लेना चाहिए। 

5. कौवा

शनि देव के इस वाहन से आपके आस-पास तनाव और कलह का माहौल हो सकता है। परिवार या दफ्तर में भी किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है जो बड़ा रूप ले सकती है। 

6. हाथी

शनिदेव का ये वाहन भी शुभ नहीं माना जाता। ये आपकी आशा के विपरीत आपको फल देगा। इस स्थिति में आपको संयम से काम लेना होगा। 

7. शेर

शनिदेव की सवारी शेर को बेहद शुभ माना जाता है। ये समझदारी और चतुराई का संकेत देता है। साथ ही इस संकेत से अपने शत्रुओं को परास्त करने का भी संकेत मिलता है।'

8. घोड़ा

शनिदेव के वाहन घोड़े को भी काफी शुभ माना जाता है। ये तेज और चालाकी का संकेत देता है। आप अपनी तरक्की पर तेजी से आगे बढ़ते हैं साथ ही ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। 

9. गधा

शनिदेव का वाहन गधा भी शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि अगर आपने शनिवार के दिन गधा देख लिया तो आपका कोई काम सफल नहीं होता। साथ ही आपके सारे प्रयास भी नाकामयाब हो जाते हैं।

टॅग्स :शनि देवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय