लाइव न्यूज़ :

समुद्र शास्त्र: पांव पर ऐसे निशान ना होने से दर-दर ठोकरें खाता है इंसान

By गुलनीत कौर | Updated: May 9, 2018 07:22 IST

ऐसे लोग जिनके पांव के तलवे पीले होते हैं, पैरों की उंगलियों मोर के जैसी होती हैं और पांव हमेशा ठंडे रहते हों ऐसे लोग जीवन भर दुःख में जीते हैं। 

Open in App

हिन्दू शास्त्रों में प्रसिद्ध समुद्र शास्त्र विधा के बारे में अगर आपने पहले कभी सुना हो तो आप जानते होंगे कि कैसे व्यक्ति के चेहरे-मोहरे को देखकर ही उसके व्यक्तित्व और सोच के बारे में जाना जा सकता है। इतना ही नहीं, शारीरिक अंगों से उसके आने वाले भविष्य की झलक भी पाई जा सकती है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि पैरों से भविष्य के कैसे संकेत प्राप्त होते हैं। 

1. शास्त्रों में कुछ शुभ चिह्नों का वर्णन किया गया है जो यदि शरीर के किसी अंग पर मौजूद हों तो ये अच्छे भविष्य को लाते हैं। यदि किसी के पैरों के तलवों पर कमल का फूल, शंख, छत्र, तलवार, सांप, झंडा व बाण, आदि में से कोई एक चिह्न भी हो तो ऐसे व्यक्ति को किस्मत वाला कहा जाता है। ऐसे लोग 'राजा' के सामान जीवन जीते हैं। 

2. जिनके तलवों का रंग सांवला या मटमैला होता है ऐसे लोग सुखी जीवन बिताते हैं। ये लोग स्वभाव और सोच से सकारात्मक होते हैं, इसलिए यदि जीवन में कठिनाइयां भी हों तो ये लोग उनसे खुशी-खुशी लड़ते हैं।

3. लेकिन इसके ठीक विपरीत जिनके तलवों का रंग सफेद होता है वे लोग शराब या नशे के आदि हो सकते हैं। ऐसे लोग मनमौजी होते हैं और पाप-पुण्य का ख्याल ना करते हुए जीवन में वही करते हैं जो उनका दिल कहता है। 

4. जिनके तलवों का रंग काफी गहरा होता है ऐसे लोग अपराधी व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग दूसरों को अपने दबाव में रखना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के दोस्त कम, दुश्मन अधिक होते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद किस राशि का होता है कैसा हाल, जानें

5. काले रंग के तलवे हों तो समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग संतानहीन हो सकते हैं। इसके अलावा ये लोग आर्थिक तंगी का भी शिकार होते हैं।

6. जिनके पैर सपाट आकार के होते हैं ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैं। सामाजिक पक्ष से ये लोग काफी मजबूत होते हैं। लोग इनकी बातें सुनते भी हैं और मानते भी हैं। 

7. ऐसे लोग जिनके पांव के तलवे पीले होते हैं, उंगलियां मोर के पैरों की उंगलियों जैसी होती हैं और पांव हमेशा ठंडे रहते हों ऐसे लोग जीवन भर दुःख में जीते हैं। 

8. इसके विपरीत यदि पांव में गर्माहट रहती हो, पांव मांसल और गुदगुदे हों तो ऐसे लोग सुखी जीवन को पाते हैं। इन्हें जीवन में कष्ट कम होते हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता