लाइव न्यूज़ :

सूर्य ग्रहण के चलते 26 दिसंबर को इतने घंटों के लिए बंद रहेंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट

By भाषा | Updated: November 25, 2019 14:42 IST

Open in App

सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर का गर्भ गृह 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण के चलते चार घंटे के लिये बंद रहेगा। सबरीमला मंदिर में दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा ‘मंडलम मकरवीलक्कु’ 17 नवंबर को शुरू हुयी थी और इसके लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने रविवार को कहा कि गर्भगृह उस दिन (26 दिसंबर को) सुबह साढ़े सात से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे के बीच बंद रहेगा। उस दिन सूर्यग्रहण सुबह आठ बज कर छह मिनट से पूर्वाह्न ग्यारह बज कर 13 मिनट तक रहेगा। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा कि प्रतिदिन की परंपरागत पूजा और अनुष्ठान के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

इसे सूर्यग्रहण के पश्चात शुद्धिकरण के बाद दोबारा खोला जाएगा। सबरीमला ‘तंत्री’ (मुख्य पुरोहित) महेश मोहनारू ने कार्यकारी अधिकारी को बताया कि सूर्यग्रहण की अवधि के दौरान मंदिर को खुला रखना सही नहीं है। बोर्ड संचालित मलिकाप्पुरम और पंबा मंदिर भी सूर्यग्रहण के दौरान बंद रहेंगे।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSabarimala Temple Gold Theft: सबरीमला मंदिर में सोना चोरी मामले में पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार, एसआईटी ने लिया एक्शन

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य