लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 9 Nov 2020: आज इन राशियों को मिल सकती है चौंकाने वाली खबर, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: November 9, 2020 10:45 IST

पंचांग 9 नवंबर 2020 के अनुसार आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। सूर्योदयः- प्रातः 06:17: 22 व सूर्यास्तः- सायं 05:06:07 पर होगा। आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। राहुकालः- राहु काल 08:00:00 से 09:22:58 तक है।

Open in App
ठळक मुद्देआज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।सूर्योदयः- प्रातः 06:17: 22 व सूर्यास्तः- सायं 05:06:07 पर होगा।

(राशिफल  रविवार, 9 नवंबर 2020) 

मेषः आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घर वालों की मदद से आप कोई अटका हुआ काम पूरा करने में सफल होंगे।

वृषः आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में रिस्क लेने से आपको घाटा हो सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। वाद विवाद से बचकर रहने की जरूरत है। अनायास खर्च करने से बचें।

मिथुनः आज आप पूरे दिन खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयासफलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्कः आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको बीते दिनों की याद दिला सकती है।

सिंहः आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश करते समय सतर्क रहें। गलत फैसला आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

कन्याः आज आपका दिन खुशनुमा होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुलाः आज आपको संभल कर रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद करने से बचें।

वृश्चिक: आज आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में अच्छे योग बन रहे हैं।

धनुः आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। मायके पक्ष से कोई खबर मिल सकती है।

मकरः आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

कुंभः जीवनसाथी के सहयोग से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। फिजूल खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, खर्च करते वक्त सोच विचार कर फैसला लें।

मीनः आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स