लाइव न्यूज़ :

Ram Navami 2024 Mantra: राम नवमी के दिन इन 5 मंत्रों के जाप से मिलेगी बड़ी से बड़ी कामयाबी

By रुस्तम राणा | Updated: April 16, 2024 15:33 IST

Ram Navami 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को राम नवमी मनायी जाई है। इस साल राम नवमी पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को है।

Open in App

Ram Navami 2024 Mantra: राम नवमी का पावन त्योहार, प्रभु श्रीराम को समर्पित है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव है, जो देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को राम नवमी मनायी जाई है। इस साल राम नवमी पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार इसी तिथि को त्रेतायुग में रामजी का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और मां कौशल्या के पुत्र के रूप में हुआ था। 

प्रभु राम भगवान विष्णु जी के अवतार थे। हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का नाम वो नाम है जिससे जपते हुए इंसान मोक्ष तक की प्राप्ति कर सकता है। इस दिन जो कोई रामभक्त उनसे जुड़े मंत्रों का सच्ची श्रद्धा से जाप करता है उसके जीवन के समस्त प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। वह भक्त अपने जीवन में बड़ी से बड़ी कामयाबी को हासिल कर लेता है। राम नवमी के शुभ अवसर पर जातकों को प्रभु श्रीराम से जुड़े इन मंत्रों का जाप अवश्य ही करना चाहिए। 

राम नवमी 2024 मंत्र (Ram Navami 2024 Mantra)

1. ॐ नमो भगवते रामचंद्रायआपके किसी भी कार्य में बार-बार विपत्तियां आ जाती हैं। काम होते-होते रुप जाता है तो आप राम नाम के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आपकी सारी विपत्तियां दूर होने लगेंगीं और जीवन में आनंन की अनुभूति होगी।

2. ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहाइस मंत्र के जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। आपके दिल की हर इच्छा इस मंत्र के माध्यम से साकार होंगी।

3. ॐ रां रामाय नम:मान्यता है कि भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से धन, पुत्र और आरोग्य की प्राप्ति होती है। माना ये भी जाता है कि इस मंत्र से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4. ॐ रामभद्राय नम:अगर आपके किसी भी कार्य में बार-बार रुकावट आ रही है तो आप भगवान राम के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। राम के इस मंत्र से भी सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं। 

5. ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:मान्यता है कि जो भी व्यक्ति कानूनी मामलों या दांव-पेंच में फंसा होता है उन्हें इस मंत्र का जाप करने से फायदा होता। अगर आप चाहें तो सिर्फ राम का नाम लेकर जप कर सकते हैं। यही सबसे ताकतवर और प्रभावी है।

टॅग्स :राम नवमीLord Ramभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठMahavir Jayanti 2026: युद्धग्रस्त विश्व में अहिंसा ही है एकमात्र राह

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य