लाइव न्यूज़ :

जनवरी 2022 में ये चार ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2021 17:06 IST

जनवरी 2022 में चार ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं जनवरी 2022 में कौन-कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल?

Open in App

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ता है। अपनी चाल के अनुसार, सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। जहां कुछ ग्रह सीधी चाल चलते हैं तो कुछ ग्रह उल्टी चाल चलते हैं। वहीं कुछ ग्रह गोचर के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं। जनवरी 2022 में चार ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं जनवरी 2022 में कौन-कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल?

सूर्य का मकर राशि में गोचर

14 जनवरी 2022 को सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि  में दोपहर 02:43 बजे प्रवेश करेंगे और इस राशि में 13 फरवरी 2022 को तड़के 03:41 बजे तक रहेंगे। सूर्य ग्रह के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है और सूर्य जब मकर राशि में आता है तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं। यह दिन धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व होता है। मकर राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। हालांकि आपके अहंकार में भी वृद्धि होने की संभावना है।

बुध वक्री 

14 जनवरी 2022, शुक्रवार को शाम 05:10 बजे मकर राशि में बुध वक्री होंगे और फिर 4 फरवरी 2022, को सुबह 09:42 बजे अपनी वक्री चाल समाप्त करके मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, चातुर्यता, संचार, वाणी, गणित आदि का कारक माना जाता है। बुध वक्री का सर्वाधिक प्रभाव मकर राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। 

मंगल का धनु राशि में गोचर

मंगल ग्रह 16 जनवरी 2022, शनिवार को शाम 04:50 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 26 फरवरी 2022 को शाम 04:08 बजे तक रहेंगे। मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में क्रोध, युद्ध, खेल, भूमि, रक्त आदि का कारक माना जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल का धनु राशि में गोचर होने इस समय धनु राशि के जातकों अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 

शुक्र मार्गी

धन, ऐश्वर्य और समस्त प्रकार के भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 29 जनवरी को 2022, शनिवार को दोपहर 02:14 बजे मार्गी होंगे। शुक्र ग्रह  41 दिनों तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। इस समय शुक्र देव धनु राशि राशि में वक्री अवस्था में है।

इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार जनवरी 2022

मेष राशिवालों के लिए जनवरी 2022 शानदार परिणामकारी हो सकता है। नए साल का पहला महीना आपको कई सौगाते देना वाला हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए नए साल का पहला महीना बहुत बढ़िया रह सकता है। इस माह आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। छात्रों को उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए साल का पहला महीना आपकी कई उम्मीदों को पूरा करेगा। सिंह और कन्या राशिवालों के लिए भी अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रराशिफल 2022
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना