लाइव न्यूज़ :

पितृ पक्ष के दौरान भूल से भी ना करें ये काम, झेलनी पड़ेगी पितरों की नाराजगी

By गुलनीत कौर | Updated: September 25, 2018 08:16 IST

पितृ पक्ष में मांस या मदिरा का सेवन बिलकुल ना करें। इन चीजों को घर के अंदर ना लाएं

Open in App

द्ध पक्ष प्रारम्भ को चुका है। ये वो समय है जब पितरों को प्रसन्न करने की कोशिश की जाती है। क्योंकि उन्हीं की प्रसन्न एवं आशीर्वाद से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इस साल पितृ पक्ष 24 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 8 अक्टूबर तक चलेंगे। 9 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ हो जायेंगे। 

धार्मिक मान्यतानुसार श्राद्ध पक्ष में पूजा-कर्म करने को कहा जाता है। इसके साथ ही कुछ उपाय करने से कुंडली के दोषों को भी शांत किया जाता है। यह सभी जानते हैं कि पितृ पक्ष में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें शास्त्रीय दृष्टि से निषेध माना गया है।

श्राद्ध पक्ष में यदि शास्त्रीय मान्यतानुसार विपरीत कार्य किया जाए तो पितृ नाराज हो जाते हैं। श्राद्ध की पूजा करते समय भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाना अनिवार्य है। ऐसा माना गया है कि एक भी भूल पूजा को निष्फल कर देती है और पितरों का आशीर्वाद नहीं मिलता है। आइये आपको बताते हैं पितृ पक्ष के निषेध कार्यों के बारे में:

1. पितृ पक्ष में कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जैसे कि- मसूर, चना, काली उरद, सरसों, काला नमक, लहसुन, प्याज आदि।

2. पितृ पक्ष में मांस या मदिरा का सेवन बिलकुल ना करें। इन चीजों को घर के अंदर ना लाएं

3. पितृ पक्ष के दिनों में अगर कोई भिखारी आपके द्वार पर आए तो उसे कभी खाली हाथ न भेजें। कुछ ना कुछ जरूर दें।

4. इन दिनों में अपने बदन पर तेल ना लगाएं।

5. पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में बाल नहीं कटवाने चाहिए।

6. इसके अलावा नाख़ून कटवाने या दाढ़ी बनवाने की भी मनाही होती है।

7. श्राद्ध पक्ष में यदि पूजा ना करवाएं तो काम से काम किसी ब्राह्मण को भोजन अवश्य कराएं। साथ ही मन मुताबिक़ दान-पुण्य भी करें

8. पितृ पक्ष में सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

9. किसी को भी अपशब्द ना कहें, ऐसा करने से पितृगण नाराज होते हैं

10. पितृ पक्ष के दौरान घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल बनाये रखने की कोशिश करें

11. अपने बहन-भाइयों को घर बुलाएं और मिलकर भोजन करें

टॅग्स :पितृपक्ष
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमहालया अमावस्या 2025: पितृपक्ष का अंतिम दिन, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान का विशेष महत्व

कारोबारGST New Rate: रहिए तैयार, केवल 15 दिन में घटेगा दाम?, हर घर की जरूरत, दिनचर्चा में प्रयोग, त्योहार से पहले मीडिल क्लास की जेब...

पूजा पाठPitru Paksha 2025: आज से शुरु हो रहा पितृ पक्ष, जानें पितरों के श्राद्ध का सही नियम और सबकुछ

भारतRohtas Road Accident: राजस्थान से गया जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, तीन की मौत; 15 घायल

पूजा पाठSarva Pitru Amavasya 2024 Date: कब है सर्व पितृ अमावस्या? कैसे करें पितृ विसर्जन, जानें विधि और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल