पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार किया अपनी संपत्ति का खुलासा, जानें कितना है खजाना

By भाषा | Published: June 7, 2019 12:58 AM2019-06-07T00:58:11+5:302019-06-07T00:58:11+5:30

Pashupatinath temple first announce its property, know how much is the treasure | पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार किया अपनी संपत्ति का खुलासा, जानें कितना है खजाना

पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार किया अपनी संपत्ति का खुलासा, जानें कितना है खजाना

Highlightsयह प्रसिद्ध हिंदू मंदिर भगवान पशुपतिनाथ (भगवान शिव) को समर्पित है। यह मंदिर पांचवीं शताब्दी में बना था।

काठमांडू, छह जून: नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना, 316 किलोग्राम चांदी और 120 करोड़ रुपये की नकदी है। इस संपत्ति का खुलासा मंदिर की संपत्ति का आकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने किया है।

पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से गठित एक समिति के अनुसार सोने और चांदी की यह संपत्ति 1962 से 2018 के बीच की है। न्यास के कार्यकारी निदेशक रमेश उप्रेति को काठमांडू पोस्ट ने यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘ पहली बार हम पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की संपत्ति को सार्वजनिक कर रहे हैं।’’

यह प्रसिद्ध हिंदू मंदिर भगवान पशुपतिनाथ (भगवान शिव) को समर्पित है। मंदिर के पास विभिन्न बैंकों में 120 करोड़ रुपये नकद, 9.276 किलोग्राम सोना, 316.58 किलोग्राम चांदी और 186 हेक्टेयर जमीन की संपत्ति है। यह मंदिर पांचवीं शताब्दी में बना था।

Web Title: Pashupatinath temple first announce its property, know how much is the treasure

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे