लाइव न्यूज़ :

हस्तरेखा ज्योतिष: अपने हाथों की इस रेखा से जानें आपकी पत्नी आपको प्यार करती है या नहीं

By गुणातीत ओझा | Updated: September 29, 2020 16:30 IST

हस्तरेखा ज्योतिष में पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में कई जानकारियां दी गई हैं। इन जानकारियों में यह भी बताया गया है कि हथेली की विवाह रेखा व्यक्ति के विवाह का निर्धारण करती है।

Open in App
ठळक मुद्देहस्तरेखा ज्योतिष में पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में कई जानकारियां दी गई हैं।हथेली की विवाह रेखा व्यक्ति के विवाह का निर्धारण करती है।

Palmistry astrology: हस्तरेखा ज्योतिष में पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में कई जानकारियां दी गई हैं। इन जानकारियों में यह भी बताया गया है कि हथेली की विवाह रेखा व्यक्ति के विवाह का निर्धारण करती है। हथेली में विवाह रेखा कनिष्ठा यानी सबसे छोटी अंगुली के किनारे छोटी-छोटी लम्बवत रेखा को कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी पुरुष की बाईं हथेली में दो विवाह रेखाएं हैं और दाईं हथेली में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों को विलक्षण और श्रेष्ठ पत्नी मिलती हैं। आइये आपको बताते हैं इन रेखाओं से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में...

ऐसी विवाह रेखा वालों को मिलती है श्रेष्ठ पत्नी

1. किसी पुरुष की दाईं हथेली में दो विवाह रेखाएं हैं और बाईं हथेली में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों की पत्नी उनका अधिक ध्यान रखने वाली नहीं होती है। पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहते हैं।

2. दोनों हथेली में विवाह रेखा समान हो और समान लम्बाई की हो तो ऐसी विवाह रेखा शुभ लक्षणों वाली होती है। ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहता है। यह भी कहा गया है कि ऐसे लोग जीवन पर्यन्त अपने जीवनसाथी का साथ नहीं छोड़ते हैं।

3. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाए और छोटी उंगली तक पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में काफी परेशानियां आती हैं। आमतौर पर ऐसी विवाह रेखा वाले इंसान का विवाह होना बहुत कठिन होता है। यह भी हो सकता है कि ऐसे लोग अविवाहित जीवन ही व्यतीत करें।

4. यदि विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल के समान चिह्न दिखाई दे रहा है तो व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत अधिक प्रेम करने वाला होता है। इनके आपस का प्रेम अत्यधित होता है। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ वर्षों बाद ऐसा व्यक्ति जीवनसाथी के प्रति उदासीन भी हो जाता है।

5. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि विवाह रेखा को कोई अन्य खड़ी रेखा या रेखाएं काट रही हैं तो यह विवाह में विलंब और बाधाओं का संकेतक माना जाता है। इसके अलावा ऊपर की ओर मुड़ी हुई विवाह रेखा शुभ नहीं मानी जाती है।

6. यदि ये रेखा थोड़ी सी ऊपर की ओर मुड़ गई है तो व्यक्ति का विवाह होने में बहुत बाधाएं आती हैं। यदि विवाह हो भी जाता है तो उनका वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक नहीं बीतता है।

(हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक जानकारी है तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग