लाइव न्यूज़ :

October 2022 Festival List: अक्टूबर में दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा सहित आएंगे प्रमुख त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: October 5, 2022 13:45 IST

October 2022 calendar: इस महीने हिन्दू धर्म के बेहद महत्वपूर्ण और बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। अक्टूबर के शुरूआती दिनों में जहां नवरात्रि वर्त का समापन होगा तो वहीं माह के अंत में छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा।

Open in App

October 2022 vrat tyohar list: साल 2022 का अक्टूबर माह व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने हिन्दू धर्म के बेहद महत्वपूर्ण और बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। अक्टूबर के शुरूआती दिनों में जहां नवरात्रि वर्त का समापन होगा तो वहीं माह के अंत में छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा। 5 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इसे दशहरा पर्व की कहा जाता है। दशहरा में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन शस्त्र पूजन का विधान है। 

आगे 6 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत है। यह व्रत भगवान विष्णु जी की आराधना के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्रती समस्त प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। अक्टूबर माह में ही 9 तारीख को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है।

फिर 13 अक्टूबर को सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। 21 अक्टूबर को रमा एकादशी व्रत रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित है। 

23 अक्टूबर को धनतेरस है। यह खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली के दो पहले आने वाले इस त्योहार में लोग सोने चांदी के आभूषणों के अलावा बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। प्रकाश का यह पर्व हिन्दू धर्म का बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की आराधना की जाती है।  

अक्टूबर 2022 में व्रत त्योहार (October 2022 vrat tyohar full list)

03 अक्टूबर 2022, सोमवार- दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन04 अक्टूबर 2022, मंगलवार: महा नवमी, नवरात्रि पारण05 अक्टूबर बुधवार: विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन06 अक्टूबर बृहस्पतिवार: पापांकुशा एकादशी09 अक्टूबर 2022, रविवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ व्रत17 अक्टूबर 2022, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत, तुला संक्रांति21 अक्टूबर 2022. शुक्रवार- रमा एकादशी23 अक्टूबर 2022, रविवार- धनतेरस, मासिक शिवरात्रि, काली चौदस24 अक्टूबर 2022, सोमवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- आंशिक सूर्य ग्रहण26 अक्टूबर 2022, बुधवार- गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज30 अक्टूबर 2022, रविवार- छठ पूजा

टॅग्स :हिंदू त्योहारदिवालीकरवा चौथशरद पूर्णिमाधनतेरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स