Mokshada Ekadashi Parana 2019: इस मुहूर्त में करें मोक्षदा एकादशी के व्रत का पारण

By मेघना वर्मा | Published: December 9, 2019 10:28 AM2019-12-09T10:28:39+5:302019-12-09T10:28:39+5:30

भगवान विष्णु को समर्पित इस दिन पर लोग श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं मार्गशीर्ष महीने में आने वाली इस मोक्षदा एकादशी में उपवास रखना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण विधि-पूर्वक इसका पारण करना भी होता है।

Mokshada Ekadashi Parana 2019: how to do Ekadashi Vrat Parana, know the muhurat and paran vidhi in hindi | Mokshada Ekadashi Parana 2019: इस मुहूर्त में करें मोक्षदा एकादशी के व्रत का पारण

Mokshada Ekadashi Parana 2019: इस मुहूर्त में करें मोक्षदा एकादशी के व्रत का पारण

Highlightsइस एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। इस साल मोक्षदा एकादशी का ये पर्व देशभर में आठ दिसंबर को मनाई गई।

मोक्षदा एकादशी को हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण बताया जाता है। मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने से जातक और उसके पूर्वजों तक के पाप कट जाते हैं। इस साल मोक्षदा एकादशी का ये पर्व देशभर में आठ दिसंबर को मनाई गई। आज यानी 9 दिसंबर को, व्रत रखने वाले जातक इसका पारण करेंगे। 

भगवान विष्णु को समर्पित इस दिन पर लोग श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं मार्गशीर्ष महीने में आने वाली इस मोक्षदा एकादशी में उपवास रखना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण विधि-पूर्वक इसका पारण करना भी होता है। इस एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। 

मोक्षदा एकादशी व्रत पारण का मुहूर्त

एकादशी प्रारंभ- 7 दिसम्बर 2019 सुबह 6 बजकर 34 मिनट से
एकादशी समाप्त- 8 दिसम्बर 2019 सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक


पारण का समय- 9 दिसम्बर 2019 सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक। इसी समय के बीच किया जाने वाला पारण लाभकारी बताया जाता है। 

कैसे करें व्रत का पारण

1. एकादशी के दूसरे दिन व्रत रखने वाले जातक को तड़के नहा कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।
2. रसोईघर में सफाई करके प्रसाद तैयार करें।
3. इसके बाद पूजा घर में सफाई करके भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें। 
4. बनाए हुए प्रसाद को भगवान को अर्पित करें। 


5. इस बात का खास ख्याल रखें कि अपने प्रसाद में तुलसी का प्रयोग जरूर करें।
6. अब भगवान विष्णु की आरती गाएं।
7. आप चाहें तो पूजा में आवंले को भी अर्पित कर सकते हैं। 
8. इसके बाद बनाए हुए प्रसाद को सबसे पहले ग्रहण करें।
9. इसके बाद आप अपना व्रत खोल सकते हैं। 
10. कोशिश करें कि आप चावल से बनी चीज खाकर व्रत पारण कर सकते हैं। 

Web Title: Mokshada Ekadashi Parana 2019: how to do Ekadashi Vrat Parana, know the muhurat and paran vidhi in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे