क्रिसमस स्पेशल : इस क्रिसमस इन 5 सस्ते तरीकों से सजा सकते हैं अपना घर

By मेघना वर्मा | Published: December 22, 2018 02:07 PM2018-12-22T14:07:43+5:302018-12-22T14:07:43+5:30

Merry Christmas 2018: बटर पेपर और कलरफुल पेपर से बने आर्ट वर्क या पेंटिंग से आप पूरे घर को सजा सकते हैं। आप चाहें तो यू-ट्यूब की मदद से घर पर ही इन डेकोरेटिव आइट्मस को बना सकते हैं।

Merry Christmas 2018 best home decoration ideas, How to decorate your homes for Christmas Party 2018 | क्रिसमस स्पेशल : इस क्रिसमस इन 5 सस्ते तरीकों से सजा सकते हैं अपना घर

क्रिसमस स्पेशल : इस क्रिसमस इन 5 सस्ते तरीकों से सजा सकते हैं अपना घर

देश भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। ऐसे में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग अपने घरों को सजाने में लगे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो क्रिसमस के दिन अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी कर रहे होंगे। ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस की तैयारियां दुनिया भर में तेजी से शुरू हो गई हैं। इस तैयारियों से पूरा बाजार भी इन दिनों तैयार दिख रहा है। कहीं गिफ्ट्स और लाइट बिक रही हैं तो कहीं केक और सबसे जरूरी क्रिसमस ट्री। 

आइए हम आपको बताते हैं घर सजाने का कुछ आसान तरीका साथ ही किन आसान तरीकों से आप अपना घर सजा सकते हैं यहां जानिए। 

1. पेड़ो को  बनाएं साथी 

क्रिसमस के दिन अपने घर में क्रिसमस का पेड़ तो लगाइए ही साथ ही अपने घर को और भी करई तरह के पेड़ों और ग्रीनरी से सजा सकते हैं। इसमें लतरों वाले पेड़ आपके ज्यादा काम आ सकते हैं। इन्हें कमरे या ड्राइगरूम के किनारों पर लगा सकते है। इससे आपका घर और सुन्दर लगने लगेगा। 

2. गुब्बारों से सजाएं घर

बर्थडे सेलिब्रेशन हो या क्रिसमस की सजावट, गुब्बारे की सजावट के बिना सब अधूरा माना जाता है। तो इस क्रिसमस आप अपने घर को गुब्बारों से सजा सकते हैं। चाहें तो एक अलग पैटर्न देने के लिए आप सिर्फ दो या तीन रंग के गुब्बारों को प्रयोग कर सकते हैं। 

3. छूटे ना कोई भी दीवार

बटर पेपर और कलरफुल पेपर से बने आर्ट वर्क या पेंटिंग से आप पूरे घर को सजा सकते हैं। आप चाहें तो यू-ट्यूब की मदद से घर पर ही इन डेकोरेटिव आइट्मस को बना सकते हैं। या बाजार से खरीद कर भी इन चीजों से अपने घर की सजावट कर सकते हैं। 

4. कैक्ट्स है जरूरी

इस क्रिसमस अपने रूम में ब्यूटिफुल कैक्टस और रंग-बिरंगे पॉट को भी जगह जरूर दें। आप चाहें तो इन कैक्टस पर पिंगपॉग बॉल्स या लाइट लगा सकते हैं। आप चाहें तो छोटे-छोटे पॉट्स खरीद कर टेबल पर भी डेकोरेट कर सकते हैं। 

5. कैंडिल है मस्ट

क्रिसमस का त्योहार हो और कैंडिल ना जलाया जाए तो क्रिसमस अधूरा। इसलिए बाजार से तरह-तरह के डेकोरेटिव्स कैंडिल्स जरूर जलाएं। अगर आप चाहें तो घर पर ही अपने तरीके और शेप के कैंडिल भी आप बना सकते हैं। क्रिसमस की रात डिनर के समय आप इसे जलाएं घर का लुक एकदम बदल जाएगा। 

English summary :
Christmas festival is celebrated on 25th December 2018 in the whole world and is the biggest festival of Christians. Christmas preparations have started and People have started decorating their homes. Here are sone Christmas decoration ideas, how to decorate your homes for Christmas Party 2018.


Web Title: Merry Christmas 2018 best home decoration ideas, How to decorate your homes for Christmas Party 2018

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे