लाइव न्यूज़ :

मौनी अमावस्या 2018: शुभ मुहूर्त में करें पूजा, इन वस्तुओं का दान दिलाएगा धन और वैभव

By गुलनीत कौर | Updated: January 16, 2018 09:36 IST

मौनी अमावस्या पर विधिवत पूजन और व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।

Open in App

माघ महीने में पड़ने वाली 'मौनी अमावस्या' इस बार 16 जनवरी को है। यूं तो साल भर में हर महीने अमावस आती है, लेकिन हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र माने जाने वाले माघ महीने की अमावस्या का सर्वाधिक महत्व है। यह अमावस्या पूजा, पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिए जानी जाती है। कहते हैं इस अमावस्या को विधिवत पूजन और व्रत करने वाले पर पितरों का आशीर्वाद बरसता है। 

इस वर्ष मौनी अमावस्या 16 जनवरी, दिन मंगलवार को है। पूजन और स्नान का शुभ समय 16 जनवरी की सुबह 5 बजकर 11 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 17 जनवरी बुधवार की सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक का है। इस दौरान भारत की पवित्र नदियों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिलता है। 

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का महत्व है। इसके अलावा मान्यता है कि विधिवत पूजन और व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुण्डली दोष को शांत करने और इच्छा पूर्ति के लिए भी दान-पुण्य किया जाता है। 

मौनी अमावस्या पूजा विधि-

अमावस्या की सुबह शुभ मुहूर्त में उठ जाएं। स्नान के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब घर के मंदिर जाकर या घर में ही भगवान की मूर्ती के सामने आसन लगाकर हाथ जोड़कर बैठ जाएं। भगवान विष्णु के किसी भी मंत्रा का एक माला जाप करें। 

जाप समाप्त होने के बाद आप चाहें तो विष्णु स्वरूप को दूध से अभिषेक भी करा सकते हैं। इसके अलावा मौनी अमावस्या पर यन्त्र पूजन का भी महत्त्व बताया गया है। इसके लिए आप किसी कर्मकांडी की मदद से विधिवत पूजन कर सकते हैं। 

पूजा के बाद इन वस्तुओं का दान करें- 

गरीबों में भोजन, अनाज, ऊनी वस्त्र का दान करें। गाय को हरी घास का चारा खिलाएं। धन, सुख और वैभव प्राप्ति के लिए पीपल के पेड़ की जड़ों में कच्चा दूध या जल चढ़ाएं। 

टॅग्स :अमावस्यापूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल