खरमास आज देर रात होगा खत्म, शुरू होंगी शुभ तिथियां और लगन, जानिए फरवरी-2020 तक के विवाह मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 14, 2020 03:48 PM2020-01-14T15:48:44+5:302020-01-14T15:48:44+5:30

Malmas or Kharmas: सूर्य इस बार धनु से मकर राशि में आधी रात (14 जनवरी, 2020) को 2.07 बजे प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार से सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

Malmas or Kharmas end date in 2020, Makar Sankrati festival and Hindu Marriage lagan Muhurat | खरमास आज देर रात होगा खत्म, शुरू होंगी शुभ तिथियां और लगन, जानिए फरवरी-2020 तक के विवाह मुहूर्त

Malmas or Kharmas: 15 जनवरी से शुरू होंगे सभी शुभ कार्य

Highlightsखरमास/मलमास मंगलवार आधी रात के बाद खत्म हो जाएगासूर्य मकर राशि में करेंगे प्रवेश, बुधवार को मकर संक्रांति, शुभ और मंगल कार्य भी होंगे शुरू

Malmas or Kharmas: भगवान सूर्य के आज दक्षिणायन से उत्तरायण होने और मकर राशि में प्रवेश के साथ ही पिछले एक महीने से चला आ रहा मलमास/खरमास भी खत्म हो जाएगा।

हिंदू मान्यताओं में खरमास में किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। दरअसल सूर्य जब भी धनु या फिर मीन राशि में जाते हैं तो मलमास या खरमास लग जाता है। इस स्थिति के बदलते ही ये अवधि खत्म होती है। 

सूर्य इस बार धनु से मकर राशि में आधी रात (14 जनवरी, 2020) को 2.07 बजे प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार से सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे। इस राशि परिवर्तन के बाद बुधवार को मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी। इसे देवताओं के दिन शुरू होने जैसा माना गया है। इस अवधि में सभी शुभ कार्यो को करना चाहिए। इसमें विवाह आदि भी शामिल हैं।

उत्तरायण से दिन की अवधि बढ़ती चली जाती है जबकि रातें छोटी होने लगती है। उत्तरायण को देवताओं का दिन भी कहा गया है। मकर संक्रांति का त्योहार देश के कई राज्यों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान देने की परंपरा है। 

फरवरी-2020 तक की शुभ तिथियां और विवाह के लगन की तारीख

इस साल जनवरी में 19 और 21 तारीख छोड़ सभी तिथि शुभ हैं। इन सभी दिनों में आप कोई भी नया या शुभ काम कर सकते हैं। खासकर नये व्यापार, नौकरी, यात्रा के लिए दिन काफी शुभ है।

जनवरी के अलावा फरवरी की बात करें तो शुभ तारीख 1, 3, 4, 9, 10, 11, 14, 15, 25, 26, 27 और 28 तारीख है। इसके अलावा आप अपने पुरोहित से भी राय ले सकते हैं। 

Web Title: Malmas or Kharmas end date in 2020, Makar Sankrati festival and Hindu Marriage lagan Muhurat

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे