देशभर में आज भी मन रही है मकर संक्रांति, शुभ फल पाने के लिए दान करें ये वस्तुएं

By गुलनीत कौर | Published: January 15, 2018 11:45 AM2018-01-15T11:45:11+5:302018-01-15T11:45:42+5:30

14 जनवरी की दोपहर हुए सूर्य गोचर की आज उदयातिथि है, जानें क्या करें।

Makar sankranti surya gochar date time in India | देशभर में आज भी मन रही है मकर संक्रांति, शुभ फल पाने के लिए दान करें ये वस्तुएं

देशभर में आज भी मन रही है मकर संक्रांति, शुभ फल पाने के लिए दान करें ये वस्तुएं

देशभर में कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। हर साल 14 जनवरी को ही पूरे देश में इस पर्व को अलग-अलग रूप से मनाया जाता है, लेकिन इस साल की संक्रांति एक नहीं बल्कि दो दिन की बताई जा रही है। 

गोरखपुर से ज्योतिष आचार्य पवन कुमार पाण्डेय जी का कहना है कि 14 जनवरी की दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर सूर्य ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश किया था। इसी समय से ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से मकर संक्रांति का पर्व आरम्भ माना जाता है, लेकिन दान-पुण्य कर्म 14 जनवरी की सुबह सूर्य उदय से ही किए जाने लगे। 

लेकिन आज यानी 15 जनवरी को उदयातिथि होने के कारण आज भी दान-पुण्य और पूजन का महत्व बताया जा रहा है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में आज भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, लोग तिल का सेवन कर रहे हैं। 

तो आज भी आपके पास दान कर्म करके शुभ फल पाने का अच्छा मौका है, आगे राशि अनुसार जानिए इसदिन किन वस्तुओं का दान फलदायी माना गया है: 

मेष राशि
नौकरी व्यवसाय में लाभ पाने के लिए इस मकर संक्रांति मेष राशि के जातक गर्म कपड़ों और तिल का दान करें।

वृष राशि
नौकरी से जुडी टेंशन कम करने और अपने साझेदारी के व्यवसाय को सही राह पर लाने के लिए वृष राशि के जातक इसदिन किसी भी अनाजन का दान करें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति पर कम्बल और तिल के लड्डुओं का दान करें, स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 

कर्क राशि
भविष्य में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाने के लिए कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति पर साबूदाना और शहद का दान करें।

सिंह राशि
धन लाभ और व्यवसाय में तरकी पाने के लिए सिंह राशि के जातक दाल, घी और अन्य अनाज का दान करें। 

कन्या राशि
नौकरी में तरकी पाने हेतु कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति पर गरीबों में गर्म कपड़े दान करें। 

तुला राशि
रुके धन और समाज में सम्मान पाने के लिए तुला राशि के जातक गुड़-तिल का दान करें। 

वृश्चिक राशि
लंबे समय से नौकरी में मिलने वाले प्रमोशन की वेट कर रहे वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति पर दूध, दही टूल तिल से बने व्यंजनों का दान करें। 

धनु राशि
बेहतरीन करियर पाने के लिए धनु राशि के जातक पीले अनाज का दान करें। 

मकर राशि
मकर संक्रांति के दिन मकर राशि के जातकों पर सूर्य का सबसे अधिक शुभ फल होता है। इस सकारात्मकता को पाने के लिए मकर संक्रांति की सुबह सूर्य को जल चदएं। अनाज और सरसों के तेल का दान करें। 

कुंभ राशि
नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता के लिए जूझ रहे कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति पर काले तिल और तेल का दान अवश्य करें। 

मीन राशि
क्रम में आखिरी राशि है मीन, इस राशि के जातक मकर संक्रांति पर ऊनी वस्त्रों और गुड़ का दान करें। यह दान आर्थिक रूप से इन्हें लाभ पहुंचा सकता है। 

Web Title: Makar sankranti surya gochar date time in India

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे