Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति के दिन इन कामों को करना से बचना चाहिए, जानिए क्या करें और क्या नहीं

By विनीत कुमार | Published: January 7, 2021 01:40 PM2021-01-07T13:40:48+5:302021-01-07T13:48:31+5:30

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति का पर्व इस बार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन से एक महीने से चला आ रहा खरमास भी खत्म हो जाता है।

Makar Sankranti 2021 date, significance and what to do and what not on this day | Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति के दिन इन कामों को करना से बचना चाहिए, जानिए क्या करें और क्या नहीं

मकर संक्रांति पर दान का है विशेष महत्व (फाइल फोटो)

Highlightsमकर संक्रांति को हिंदू धर्म में देवताओं का दिन कहा गया है, खरमास का होता है समापनमकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का महत्व विशेष है, सूर्य देव की की जाती है पूजामकर संक्रांति के दिन पेड़ों को काटने-छांटने से बचना चाहिए, बासी खाना भी नहीं खाना चाहिए

Makar Sankranti 2021:सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के दिन को हर साल मकर संक्रांति के पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है हालांकि कभी-कभी ग्रहों के चाल में अंतर के कारण 15 जनवरी को भी इसे मनाया गया है। इस बार हालांकि, ये 14 जनवरी को ही है।

मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और देश के कई हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से इसे मनाया जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। उत्तरायण को देवताओं का दिन भी कहा गया है। 

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान देने की परंपरा है। साल के इस बेहद विशेष दिन क्या करें और क्या नहीं करें, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। आईए हम आपको इस बारे में बताते हैं।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर क्या नहीं करें

- मकर संक्रांति का पर्व प्रकृति से जुड़ाव का भी संदेश देता है। ऐसे में इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी भी पेड़ की कटाई या छंटाई वगैरह नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

- मकर संक्रांति के दिन घर के द्वार पर आए किसी भी गरीब या बुजुर्ग को खाली हाथ नहीं लौटाएं। उन्हें अपने सामर्थ्य के अनुसार पैसे या खान-पान की चीज दान में दें।

- इस दिन बासी खाना नहीं खाना चाहिए। ताजी सब्जियां, फल आदि जरूर खाएं। तिल का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। कई जगहों पर खिचड़ी या दही-चूड़ा का सेवन करने की परंपरा है। 

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर क्या करें

- इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व है। अगर संभव है तो इसे जरूर करना चाहिए। अगर घर के पास नदी नहीं हो तो घर में ही पानी में तिल और हल्का गंगा जल मिलाकर स्नान और फिर पूजन करना चाहिए।

- स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद दान जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य का कई गुना फल मिलता है। गाय को चारा खिलाएं और विशेष रूप से तिल का दान जरूर दें।

- भगवान को तिल के लड्डू चढ़ाएं। तिल दान के साथ ही तिल, मूंगफली, गजक आदि खाया और खिलाया जाता है।

Web Title: Makar Sankranti 2021 date, significance and what to do and what not on this day

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे