Makar Sankranti: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, पूरे दिन स्नान का योग, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 15, 2020 08:29 AM2020-01-15T08:29:28+5:302020-01-15T08:29:28+5:30

Makar Sankranti: अपनी राशि के अनुसार जानिए कि सूर्य के धनु से मकर में प्रवेश का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है...

Makar Sankranti, 15 January 2020 Aaj Ka rashifal and effect on zodiac sign as sun enters Makar rashi | Makar Sankranti: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, पूरे दिन स्नान का योग, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

आज मकर संक्रांति, जानें सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या होगा आप पर असर (फोटो-एएनआई)

Highlightsसूर्य ने धनु छोड़ मकर राशि में किया प्रवेश, पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मकर संक्रांति से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, आज से देवों का दिन होना भी कहा गया है

Makar Sankranti: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही आज पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर दूसरों राशियों पर भी पड़ता है। अपनी राशि के अनुसार जानिए आप पर इस परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ने वाला है...

मेष: इस राशि के जातक को उग्रता से बचने की कोशिश करनी चाहिए। दिन अच्छा रहने वाला है। लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छा समाचार मिल सकता है। घर में शांति रहेगी।

वृषभ: आपको जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा इसलिए अपने काम में कोताही नहीं बरतें। किसी प्रिय व्यक्ति या पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन: दिन अच्छा और सुखदायक रहने वाला है। नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। भावुकता पर भी काबू रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अधिक बोलने से बचें। नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क: आप उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर हैं। घर के अन्य सदस्यों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि रहेगी। यात्रा का भी योग बन सकता है।

सिंह: वैवाहिक जीवन आज और मधुर बनेगा। खर्च की थोड़ी अधिकता रहेगी। इससे बचने की कोशिश करें। धन लाभ के भी योग हैं। व्यापार में आर्थिक प्रगति का मौका है। भाग्य का साथ मिलेगा।

कन्या: आज कार्यों में हलचल की स्थिति बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। किसी साथी के साथ विवाद हो सकता है।

तुला: धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। खर्च को लेकर तनाव रह सकता है। नये कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। वाणी में संयम रखें।

वृश्चिक: व्यावसायिक कार्यों में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। अपने कार्यों को सरलता और आसानी से पूरा करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

धनु: आज कार्यस्थल पर काम का दबाव आपको परेशान कर सकता है। पिता से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। दिन के उतर्राध में परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मनोरंजन पर भी धन खर्च होगा।

मकर: स्वास्थय को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी उग्रता पर काबू रखें। काम-काज में उत्साह रहेगा। दिन मध्यम है।

कुंभ: आखों में कष्ट, दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पर विजय प्राप्त होगा। खान-पान पर भी संयम रखें। किसी भी काम में आज जल्दबाजी नहीं करें।

मीन: परिवार के साथ अच्छा तालमेल होगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। छात्रों के दिन चुनौती भरा है। अध्ययन में अवरोध होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

Web Title: Makar Sankranti, 15 January 2020 Aaj Ka rashifal and effect on zodiac sign as sun enters Makar rashi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे