महेश नवमी 2020: कब है महेश नवमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By मेघना वर्मा | Published: May 29, 2020 08:05 AM2020-05-29T08:05:51+5:302020-05-29T08:05:51+5:30

भगवान शिव अपने भक्तों की हर हाल में रक्षा करते हैं। शिव को कई नामों से पुकारा जाता है। उन्हीं में से एक नाम है महेश।

mahesh navmi 2020 know the date shubh muhurta and importance and puja vidhi | महेश नवमी 2020: कब है महेश नवमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

महेश नवमी 2020: कब है महेश नवमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Highlightsपुराणों की मानें माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति भगवान शंकर के वरदान स्वरूप मानी जाती है। भगवान शंकर के इस पर्व पर लोग भगवान शिव और पार्वती की अराधना करते हैं।

हिन्दू धर्म में भगवान शिव को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शिव अपने भक्तों की हर हाल में रक्षा करते हैं। शिव को कई नामों से पुकारा जाता है। उन्हीं में से एक नाम है महेश। इसी नाम पर हर साल महेश नवमी मनाई जाती है। जिसे माहेश्वरी समाज का प्रमुख त्योहार माना जाता है। 

पुराणों की मानें तो माहेश्वरी समाज की उत्पति भगवान शिव के वरदान देने से हुई थी। इसलिए इस दिन को माहेश्वरी समाज पूरी धूम-धाम से मनाता है। भगवान शंकर के इस पर्व पर लोग भगवान शिव और पार्वती की अराधना करते हैं। आइए आपको बताते हैं इस बार महेश नवमी कब है-

महेश नवमी कब है

महेश नवमी इस बार 31 मई को पड़ रही है। इस बार नवमी तिथि 30 मई को शाम 7 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी। जो 31 मई को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर रहेगा। 

महेश नवमी - 31 मई
नवमी तिथि प्रारम्भ - मई 30, 2020 को 07:57 PM
नवमी तिथि समाप्त - मई 31, 2020 को 05:36 PM

महेश से बना माहेश्वरी समाज

पुराणों की मानें माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति भगवान शंकर के वरदान स्वरूप मानीजाती है। इसलिए माहेश्वरी समजा इस दिन को बड़े खास तरह से मनाता है। इस दिन भगवान शंकर और पार्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं की मानें तो माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे। 

एक बार शिकार करने के दौरान ऋषियों ने उन्हें श्राप दे दिया। उस समय भगवान शिव ने उन्हें शाप से मुक्ति कर उनके पूर्वजों की रक्षा की और उन्हें अहिंसा का मार्ग बतलाया। महादेव के नाम पर ही इस समाज का नाम माहेश्वरी का नाम रखा गया। माना जाता है कि भगवान शंकर की अनुमति से ही माहेश्वरी समाज के पूर्वजों ने क्षत्रिय कर्म छोड़कर वैश्य समाज को अपनाया। 
 

Web Title: mahesh navmi 2020 know the date shubh muhurta and importance and puja vidhi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे