लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि कब है, जानें शुभ मुहूर्त, भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन की विधि

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2021 12:45 IST

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 11 मार्च को पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में किया जाता है महाशिवरात्रि का व्रतपंचाग के अनुसार 11 मार्च को दोपहर 2.39 के बाद शुरू हो रही है चतुर्दशी तिथिमहाशिवरात्रि पर निषित काल पूजा का मुहूर्त 11 मार्च को आधी रात में 12.06 बजे से है

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि के त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ये भगवान शिव से जुड़े सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ये कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुई थी। इसलिए हर महीने इस तिथि को शिवरात्रि का व्रत भी किया जाता है। इसे मासिक शिवरात्रि कहते हैं।

इसमें सबसे ज्यादा महत्व फाल्गुन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि की है। इसे ही महाशिवरात्रि कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन से साधक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। खासकर जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही होती है, वे इसे जरूर करती हैं।

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि कब है?

पंचाग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 11 मार्च (गुरुवार) को पड़ेगा। खास बात ये है कि इस दिन कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन शिव योग निर्माण हो रहा है। पंचाग के अनुसार नक्षत्र घनिष्ठा रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा।

पंचाग के अनुसार 11 मार्च को त्रयोदशी तिथि दोपहर 2.39 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत हो रही है और इसका समापन अगले दिन दोपहर 3.02 बजे होगा। 

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि के पूजन का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर निषित काल पूजा का मुहूर्त 11 मार्च को आधी रात में 12.06 बजे (यानी 22 फरवरी) से शुरू होगा और 12.55 बजे तक रहेगा। ये करीब 48 मिनट का मुहूर्त होगा। वहीं शिवरात्रि पारण का समय 12 मार्च की सुबह 06.34  बजे से दोपहर 3.02 बजे तक रहने वाला है। 

महाशिवरात्रि पर रात के पहर के अनुसार भी पूजा के शुभ मुहूर्त हैं। रात के पहले पहर में पूजा का मुहूर्त 11 तारीख की रात 6.27 से 9.29 तक होगा। इसके बाद दूसरे पहर का मुहूर्त रात 9.29 से आधी रात 12.31 (12 मार्च) तक का रहेगा।

तीसरे पहर का मुहूर्त आधी रात 12.31 बजे से तड़के 3.32 (12 मार्च) तक का होगा। ऐसे ही रात के चौथे पहर का मुहूर्त तड़के 3.32 से सुबह 6.34 (12 मार्च) तक का रहेगा।

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि की व्रत विधि

शिवरात्रि के व्रत से एक दिन पहले श्रद्धालुओं को एक बार भोजन करना चाहिए। ये भोजन सादा हो। शिवरात्रि के दिन साधकों को सुबह के नियमित पूजा पाठ के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इस दिन उपवास रखें। मंदिर जाकर भी भगवान शिव की विशेष पूजा की जा सकती है। 

भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र, उजले या पीले फूल, धतुरा, मिठाई और गाय के दूध का इस्तेमाल जरूर करें। महाशिवरात्रि पर शाम या रात की पूजा का महत्व विशेष है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से कालसर्प दोष भी दूर होता है। इस दिन शिवपुराण और महामृत्युंजय मंत्र पढ़ना चाहिए। 

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल