लाइव न्यूज़ :

महाभारत युद्ध के 36 साल बाद इस दिन हुई थी श्रीकृष्ण की मृत्यु, श्राप की वजह से खत्म हो गया उनका वंश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 11:19 IST

श्रीकृष्ण युद्ध के बाद जब द्वारका लौटने लगे तो वे माता गांधारी का आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंचे। गांधारी उन्हें देखते ही आग बलूला हो गईं और श्राप दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु महाभारत युद्ध के 36 साल बाद हुईमाता गांधारी के एक श्राप की वजह से हुआ यदुवंश का नाश

महाभारत काल से जुड़ी कई ऐसी रोचक बातें हैं जो हैरान करती हैं। इसी में एक है भगवान श्रीकृष्ण के पृथ्वीलोक छोड़ने और उनके वंश के खत्म हो जाने की कहानी। कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध 18 दिनों तक चला और इस दौरान 100 कौरव भाईयों समेत कई महारथी वीरगति को प्राप्त हुए। इसी युद्ध के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने भगवान कृष्ण और यदुवंश के भविष्य को बदल दिया। 

दरअसल, श्रीकृष्ण को एक श्राप मिला जिसके कारण 36 साल बाद उन्हें पृथ्वीलोक छोड़ना पड़ा। साथ ही इसके कुछ वर्षों के बाद द्वारका नगरी भी नष्ट हो गई। वेद व्यास की ओर से दी गई ज्योतिष संबंधी सूचनाओं (नक्षत्र-तारों की तब की स्थिति) के अनुसार भगवान कृष्ण की मृत्यु 13 अप्रैल 3031 (शुक्रवार) को हुई

श्रीकृष्ण को मिला था गांधारी से श्राप

महाभारत युद्ध के बाद गांधारी अपने पुत्रों के मारे जाने का विलाप कर रही थीं। गांधारी का मानना था कि इस युद्ध के जिम्मेदार श्रीकृष्ण हैं क्योंकि अगर वे चाहते को इसे रोका जा सकता था। ऐसे में श्रीकृष्ण युद्ध के बाद जब द्वारका लौटने लगे तो वे माता गांधारी का आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंचे।

गांधारी उन्हें देखते ही आग बलूला हो गईं और श्राप दिया कि जिस तरह कुरु वंश का इस युद्ध में नाश हो गया, उसी तरह श्रीकृष्ण के यदु वंश का भी नाश हो जाएगा। श्रीकृष्ण इसके बाद द्वारका लौट गये। हालांकि, कुछ समय बाद गांधारी के श्राप ने आकार लेना शुरू कर दिया। उनके वंशजों में विवाद शुरू हो गये। 

 जब यदुवंशियों की मति भ्रमित होने लगी

यह यदु पर्व का अवसर था, जिसे मनाने के लिए सभी यदुवंशी सोमनाथ में एक क्षेत्र के पास एकत्र हुए। सभी लोग मदिरा पान कर रहे थे। एकाएक सभी की मति भ्रमित होने लगी और विवाद शुरू हो गया। इस विवाद ने फिर भयानक रूप ले लिया और सभी ने एक-दूसरे को जान से मारना शुरू कर दिया। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। श्रीकृष्ण और बलराम को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने कुछ यदुवंशियों को संभालने का काम किया हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बलराम ने जब यह देखा तो वे बहुत हताश हुए और कुछ दिनों बाद कृष्ण से कहा कि अब उनका मन पृथ्वी पर नहीं लग रहा और वे अपने लोक जाना चाहते हैं। श्री शेषनाग के अवतार बलराम ने इतना कहकर जल में समाधी ले ली। श्रीकृष्ण ने भी इसके बाद कुछ दिन धरती पर व्यतीत किये। एक दिन वे वन में भ्रमण कर रहे थे और एक पेड़ के नीचे  रूककर आराम करने लगे। इसी दौरान जरा नाम के एक शिकारी का तीर उनके पैर में आकर लगा। श्रीकृष्ण ने वहीं प्राण त्याग दिये और बैकुंठ लौट गये।

टॅग्स :भगवान कृष्णमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल